Dewas सीईओ जिला पंचायत श्री प्रजापति ने सेवानिवृत्त आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भविष्‍य की नई पारी की दी शुभकामनाएं

सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान
————
————
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 01 लाख 25 हजार रूपये एवं सहायिकाओं को 01 लाख रूपये सम्‍मान निधि दी
————–
देवास जिले में 01 जुलाई 2023 के पश्चात सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।

मध्‍य प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर कार्य मुक्‍त करने के पश्‍चात उनके सेवाकाल के दौरान समुदाय को दी गई सेवाओं के सम्‍मान स्‍वरूप सेवामुक्‍त आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका को उपादान के रूप में कार्यकर्ताओं को 01 लाख 25 हजार रूपये एवं सहायिकाओं को 01 लाख रूपये सम्‍मान निधि श्री हिमांशु प्रजापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में दी गई। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रजापति ने सेवानिवृत्त आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भविष्‍य की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल द्वारा पुष्‍पहार पहनाकर शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सेवा मुक्‍त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्‍मान किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री संजय भारद्वाज, सहायक संचालक श्री लवनीत कोरी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं विभागीय अमला उपस्थित था।

कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक श्री संजय भारद्वाज एवं आभार व्‍यक्‍त सहायक संचालक श्री लवनीत कोरी द्वारा किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |