इंदौर के दूरगामी विकास को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य क्रियान्वयन करें – संभागायुक्त श्री सिंह

इन्दोर
……………..
*नगर निगम इंदौर इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग के साथ स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों को अपनी कार्य योजना में सम्मिलित करे*
………………..
*संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की प्लान संबंधित तैयारी हेतु ली बैठक.

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने इंदौर एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के माध्यम से हो रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम आयोजित इस बैठक में इन्दौर ग्रामीण आईजी श्री अनुराग, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा, श्री हंसराज सिंह, आईडीए सीईओ श्री राम प्रकाश अहिरवार, प्रबंध संचालक म.प्र. औद्योगिक केन्द्र विकास निगम, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इन्दौर, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. राज्य सड़क विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारीगण सम्मिलित हुए।
संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि इंदौर में हो रहे विकास कार्यों को समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा जाए। उन्होंने शहर के विकास हेतु भविष्य के मद्देनजर प्लानिंग तैयार करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा शहर में विकास के लिए इस तरह से प्लानिंग की जाए, जिससे इन्दौर को एक नई पहचान मिले। इसमें बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, लोक परिवहन, यातायात, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य सहित अन्य सेवाओं का समावेश हो, जिससे इंदौर के विकास को एक नई दिशा मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि बेहतर क्रियान्वयन की प्लानिंग करते हुए कार्यों को किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर निगम, आईडीए एवं एमपीआरडीसी द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम इन्फ्रास्ट्रक्चर के अतिरिक्त स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य हेतु भी किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को अपनी कार्ययोजना में सम्मिलित करें, जो कि इंदौर शहर को इन्फास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के रूप में एक नई पहचान दिलाने में सहायक बनें। इस अवसर पर आईजी श्री अनुराग ने हाइवे और औद्योगिक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, ट्राॅफिक सुधार तथा सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में अपनी बात कही। उन्होंने हाइवें सहित विभिन्न मार्गों पर गोवंश से दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उचित प्रबंध संबंधी सुझाव दिये। वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इंदौर शहर के विकास कार्यों एवं प्लानिंग के संबंधित में अपने विचार व्यक्त किये। कलेक्टर धार श्री प्रियंक मिश्रा ने इंदौर से जुड़े पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों के संबंधित अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में अन्य अधिकारीगण ने भी अपने-अपने सुझाव और विचार व्यक्त किये।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |     Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |