विधायक कलेक्टर एवं एसपी ने भादवा माता में आगामी नवरात्रि मेला तैयारियो का जायजा लिया

****************************
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
******************************
भादवा माता मंदिर संस्थान समिति की बैठक संपन्न
******************************
विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने भादवामाता के श्रद्धा भवन में शुक्रवार की शाम को आयोजित संस्थान समिति की बैठक में मालवा की वैष्णोदेवी महामाया मां भादवा माता जी में 3 अक्टूबर से आगामी नवरात्रि में आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक इंतजाम करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विधायक, कलेक्टर एवं एस.पी. ने भादवामाता में 26 करोड़ की लागत से चल रहे हैं, मास्टर प्लान कार्यों विभिन्न निर्माण कार्यो का पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रगति का जायजा लिया और सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। विधायक श्री परिहार ने एसडीएम से कहा, कि भादवामाता मंदिर के समीप पवित्र बावड़ी एवं हवन मंडप का कार्य नवरात्रि से पूर्व पूर्ण करवाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भादवा माता की पेयजल समस्या के समाधान के लिए गांधी सागर से हर घर नल से जल योजना में भादवामाता को जोड़ा गया है ,इससे भादवामाता की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। बैठक में भादवामाता मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन की पार्किंग की व्यवस्था, अस्थाई बस स्टैंड निर्माण ,मंदिर में दर्शन के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए।
समिति सदस्यों ने भादवा माता मेला परिसर में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए भूमि आवंटन करने का अनुरोध भी कलेक्टर से किया। बैठक में बताया गया कि भादवा माता में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और विद्यालय निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री जी की घोषणा में शामिल है ।कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र निर्माण एवं स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन चयनित कर आवंटन के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीम डॉ. ममता खेड़े ,मंदिर के सीईओ श्री डॉ. राजेश पाटीदार,सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश मालवीय, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री महेंद्र सिंह चौहान, भादवा माता सावन के सरपंचगण, समिति सदस्य श्री हेमंत हरित, श्री अर्जुन सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री महेश गुर्जर, श्री प्रहलाद राय गर्ग, प्रबंधक श्री अजय एरन, तहसीलदार श्री प्रेम शंकर पटेल, नायब तहसीलदार सुश्री कविता कडेला, संस्थान समिति के सदस्यगण भी उपस्थित थे।
प्रारंभ में कलेक्टर श्री चंद्रा एवं एस.पी. श्री जायसवाल ने महामाया मां भादवा माताजी के दर्शन किए और और पवित्र बावड़ी के निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। कलेक्टर, एस.पी.ने भादवामाता मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के सामने पाथवे निर्माण कार्य की जानकारी भी ली। विधायक श्री परिहार ने भादवा माता में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भादवामाता पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गो पर पार्किंग के लिए जमीन चिन्हित कर पार्किंग विकसित करने का सुझाव भी दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |