पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा,घटना में शामिल दोनो आरोपियों को राजस्थान राज्य से किया राउंड अप।

उज्जैन।।
▪️ आरोपियों ने रिश्तेदारी मे बदनामी से परेशान व मृतक के पास रुपये,जेवरात के लालच में की थी हत्या।
▪️ गिरफ्तार आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त लोहे की मूसली व लूटे गए जेवरात एवम् नकदी कुल पांच लाख सेतालीस हजार पांच सौ रूपए को किया जप्त।

▪️ घटना का विवरण –
दिनांक 30.08.24 को सूचनाकर्ता ने मृतक मोहनलाल शर्मा पिता दुलीचंद शर्मा उम्र 64 साल निवासी रामसनेही आश्रम की मृत्यु के संबध में सूचना दी।
थाना महाकाल पुलिस ने मृतक का शव व घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना संबंधी सामग्री को बरामद किया जिसमें पाया गया कि मृतक के सिर में दाहीने कान के पिछे दो चोटे सख्त हथियार से मामला हत्या का होने से पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
इसीक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व श्री जयंत राठौर नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग कोतवाली श्री ओमप्रकाश मिश्रा व महाकाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घटनास्थल का मौका मुआयना किया जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
मृतक के पुत्रों व रिश्तदारों से पूछताछ करते पता चला कि मृतक पत्नि का स्वर्गवास हो जाने पर मृतक की दूसरी पत्नि जोकि पूर्व में ही शादीशुदा थी जिसके बच्चे हैं जो शाहपुरा भीलवाडा मे रहते थे। मृतक के दुसरी पत्नि का पोता दिलखुश ने अपने अन्य एक साथी के साथ मिलकर मृतक के सिर में मारपीट कर चोट पहुचाकर हत्या कर कमरे मे रखे नगदी दो लाख रुपये व जेवरात लेकर भाग गया हैं जिसपर से थाना महाकाल पर उक्त आरोपीगण के विरुद्ध अप.क्र. 475/24 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस का कायम कर अनुसंधान मे लिया गया है।
उक्त घटना कारित करने वाले आरोपीगण दिलखुश प्रजापत व उसका साथी भाई बालकिशन प्रजापत को थाना निबाहेडा जिला प्रतापगढ राजस्थान के द्वारा चेकिग के दोरान मय सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपयो के पकडे जाने पर थाना निबाहेडा से सुचना प्राप्त होने पर उक्त आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया जाकर गिरफ्तार किए गया एवम् आरोपियों के कब्जे से लुटे जेवरात व नकदी को जप्त किया गया। आरोपियों से अन्य पुछताछ हेतु पुलिस रिमान्ड जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

▪️ जप्त सामग्री –
दो चांदी की पायजेब, एक सोने की माथे की रेकडी (टीका), एक सोने का मंगलसुत्र, एक सोने की गले की चैन, एक सोने की कान की कडी, एक सोने की अंगुढी, तीन चांदी की अंगुठीया, सात चांदी के सिक्के किमती चार लाख रुपये व नगदी 1.47.500 रुपये कुल 5.47.500 रुपये का मशरुका बरामद किया गया

▪️ आरोपियों का विवरण-
– दिलखुश पिता रमेश निवासी शाहपुरा जिला भीलवाड़ा राजस्थान।
– बालकिशन पिता रमेश निवासी सदर।
उक्त आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी इनके निवास क्षेत्र से प्राप्त की जा रही है।

▪️सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री अजय कुमार वर्मा, उनि. हेमन्तसिह जादौन, उनि जितेन्द्र झाला, सउनि अशोक गुप्ता, प्रआर 1651 मनीष यादव, प्रआर 691 सुनील पाटीदार, आर 721 शालेन्द, आर 1047 पंवन पंवार, आर 920 मोनेन्द्र कंषाना, आर 1218 पंकज पाटीदार की मुख्य भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#ujjainpolice #mppolice #police #उज्जैन

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |