कोतवाली पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक से पैसे छीनने वाले दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

उज्जैन।। कोतवाली पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक से पैसे छीनने वाले दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार ।*
*▪️ आरोपीगण द्वारा फरियादी से शराब के पैसे की मांग की गई थी नहीं देने पर दिया चाकू बाजी की घटना को अंजाम।*
▪️ *घटना में प्रयुक्त चाकू को किया जप्त*।
*▪️ दोनों आरोपी आदतन अपराधी, दोनों के विरूद्ध पूर्व में उज्जैन जिले के विभिन्न थानों पर दो दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध।*

दिनांक 29.08.2024 को थाना कोतवाली पर फरियादी ने रिपोर्ट किया कि आज दिनांक की सुबह मैं व मेरे साथी चामुण्डा माता मन्दिर पर खाना खाने गए थे , वही मुझे नानू एवं सुरेंद्र उर्फ बारिक मिले जिन्होंने मुझसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे, पैसे नहीं देने पर अश्लील गालियां देने लगे व मेरे साथ मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी देकर चले गये फरियादी की रिपोर्ट पर से तत्काल अपराध क्रमांक 134/24 धारा 119(1), 296, 351(2), 3(5) का आरोपीगणो के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती लीला सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । टीम द्वारा थाना महाकाल व थाना देवासगेट की मदद से आरोपी नानू को 29.08.24 को रात्री 8.15 बजे रेलवे स्टेशन के पास से व मुखबिर सूचना पर दूसरे आरोपी सुरेंद्र उर्फ बारिक को नगर कोट फाजलपूरा से रात्रि 12.25 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, आरोपीगणो को माननीय सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी में दिये गये दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया।
आज दिनांक को आरोपीयों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस प्रकार चाकूबाजी में आरोपीगणो को गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई ।

▪️ *जप्त मश्रुका* – घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपियों से जप्त किया गया है।

▪️ आरोपियों का विवरण व अपराधिक रिकॉर्ड:-
1. नागू उर्फ गोपाल पिता सुखराम उम्र 30 वर्ष निवासी जबरन कालोनी जिला उज्जैन , आरोपी के विरूद्ध पूर्व में थाना नीलगंगा पर जानबूझकर चोट पहुंचाने, सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य करने, खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाने जैसी धाराओं में कुल 06 अपराध दर्ज है।
2. सुरेंद्र उर्फ बारिक पिता जालम सिंह उम्र 30 वर्ष सोलंकी निवासी नगर कोट फाजलपुरा उज्जैन , आरोपी के विरुद्ध पूर्व में उज्जैन जिले के अलग – अलग थानों में आर्म्स एक्ट,नकबजनी, चोरी, डकैती, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने आदि धाराओं में कुल 18 अपराध दर्ज है।
▪️ *सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती लीला सोलंकी,उनि बबलेश कुमार,उनि जादौन (थाना महाकाल),उनि गौतम (थाना देवासगेट), सउनि चंद्रभान सिंह (महाकाल),सउनि इंद्र साय पुलिस लाइन, प्र.आर आत्माराम, आर वीरेंद्र व आर मनीष की अहम भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #ujjainpolice #mppolice #police #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |