जिले में आबकारी विभाग ने बागली में कार्यवाही कर 10 प्रकरण किये दर्ज

—–
देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने वृत्त बागली(अ) के ग्राम माली पुरा, गांधी कॉलोनी, काली कोठी, जटाशंकर, दगड़ी, आरिया में कार्यवाही की। ग्राम नया खूट के जंगल में नाले किनारे महुआ शराब निर्माण करने के अड्डों पर मुखबिर की सूचना पर दबिस एवं सर्चिंग की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 45 लीटर हाथ महुआ शराब एवं लगभग 02 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त कर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। किया गया। उक्त कार्यवाही में 10 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कायम कर विवेचना में लिए गए। जप्त मदिरा एवं लाहन का बाजार मूल्य 02 लाख 9000 रूपये है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक दिनेश भार्गव, आबकारी आरक्षक, राजेश जोशी शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |