पुलिस ने किया अंतर राजीय चेन स्नेचर को गिरफ्तार

▪️गिरफ्तार आरोपी से लगभग साढे पांच तोला का रानी हार किमती 5 लाख और मंगलसूत्र किमती लगभग 30 हजार रु. व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल को किया जप्त।
▪️आरोपी के विरुद्ध पूर्व में महाराष्ट्र राज्य में कई गंभीर धाराओं में दर्जनों अपराध है दर्ज।

उज्जैन शहर मे घटित चेन स्नेचिग की घटनाओ की खोजबीन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन के द्वारा निर्देशित किया गया था जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री जयंत राठौर के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमति श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी नानाखेड़ा नरेन्द्र कुमार यादव की टीम को थाना नानाखेडा पर दिनांक 12/07/2024 को दर्ज अपराध क्रमांक 316/24 धारा 304 (2) बीएनएस की फरियादिया रेणुका जो अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए वेदनगर स्थित ब्यूटी पार्लर पर गई थी जो वापसी पर रोड खडे अपने पति का इंतजार करने के दौरान अज्ञात बाईक सवार आरोपी द्वारा लगभग साढे पांच तोला का रानी हार किमती 5 लाख रुपये को गले से तोडकर ले गया था, उक्त घटना में आरोपीयो की धरपकड एवं मश्रुका बरामदगी हेतु टीम द्वारा लगभग 500 सीसीटीव्ही कैमरे एवं अन्य तकनीकी साधनो व अपने विश्वसनीय मुखबिरों से असूचना को संकलित कर आरोपी आकाश पिता सत्यनारायण निवासी कलमाणा नागपुर महाराष्ट्र को दिनांक 27.08.24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय उज्जैन के समक्ष पेश किया गया एवं पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी आकाश से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में पूछताछ करते आरोपी द्वारा थाना नानाखेड़ा के अपराध क्रं. 05/2024 धारा 392 भादवि की घटना कारित करना स्वीकार किया गया जिसमे दिनांक 02.01.2024 को फरियादिया अल्का से खेत में काम करने जाते समय अकेला पाकर आरोपी द्वारा मंगलसूत्र लूटा गया था जिस पर थाना नानाखेडा पर अप.क्र. 05/24 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी आकाश की निशादेही उसके कब्जे से फरियादीया रेणुका से लुटा गया लगभग साढे पांच तोला का रानी हार किमती 5 लाख का जप्त किया गया एवं थाना नानाखेडा के अपराध क्रमांक 05/ 2024 धारा 392 भादवि में लुटा गया मंगलसुत्र किमती करीब 40 हजार रु. का एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल हिरो स्प्लेण्डर क्र. MH49BV9229 उसके निवास स्थान नागपुर महाराष्ट्र से जप्त किया गया।
▪️ आरोपी का विवरण एवम् आपराधिक रिकार्ड-
आकाश पिता सत्यनारायण निवासी कलमणा नागपुर महाराष्ट्र पर आरोपी के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौच, हत्या, चोरी,लूट, आर्म्स अधि. महिला के साथ छेड़-छाड़ और महिला के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है।
▪️सराहनीय कार्य –
थाना प्रभारी श्री नरेन्द्र कुमार यादव, उनि सचिन्द्र पाल सिंह सेंधव, उनि सुरेश कलेश, उनि. प्रतीक यादव, प्रआर. प्रेम सबस्वाल, आर. पुष्पराज सिंह, आर. मुकेश मालवीय, आर. कमल पटेल, आर. सोहन पटेल, आर. राहुल सोलंकी की अहम भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#ujjainpolice #mppolice #police #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |