जनसुनवाई में दिखा नीमच कलेक्टर का अलग अंदाज,कई आवेदको की समस्याओं का मौके पर निराकरण

नीमच । कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट नीमच में मनासा की कलाबाई पति रामलाल के आवेदन पर #जनसुनवाई में एसडीएम मनासा को निर्देश दिए, कि मनासा के वार्ड नम्‍बर एक भाटखेडी नाका निवासी वृद्ध महिला कलाबाई पति रामलाल के साथ धोखाधडी कर, जबरन मकान विक्रय करने वालों के विरूद्ध तत्‍काल कार्यवाही करें। भरण पोषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर, कलाबाई के भरण पोषण की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था सुविश्चित की जाए। #जनसुनवाई में एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड एवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थ्ति थे।
जनसुनवाई में ग्राम सरलाई निम्‍बाहेडा की कलाबाई पति राजू भील ने कृषि कार्य करते समय पति की मृत्‍यु हो जाने पर आर्थिक सहायता स्‍वीकृत करने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने एसडीएम नीमच को निर्देश दिए कि वे संबंधित पीडित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता स्‍वीकृत करें।
जनसुनवाई में कनावटी की सुषमा गाडे ने लडाई झगडा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, इंदिरा नगर की श्रीमती मधु राठौर के जमीन का कब्‍जा दिलाने संबंधी आवेदन पर भी कलेक्‍टर ने तत्‍काल कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में कुल 52 आवेदकों ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए। जनकपुर के शौकीन मेघवाल, नीमच की सीमा गर्ग, काकरिया तलाई की रूपाबाई, चम्‍पी की तेजू बाई, चोथखेडा की कारीबाई, धर्मसिह, जावद के शंकरलाल, माहूपूरापूरण के शोभालाल धाकड, छायन के बसंतीलाल, बांगरेड का खेडा के नाथू बंजारा, बरूखेडा के लालाराम माली, ग्‍वालटोली के ताराचंद्र, इंदिरा नगर की ललीता बाई लखारा आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन कलेक्‍टर को प्रस्‍तुत किए। जिस पर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्‍टर व्‍दारा दिए गए है।


#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |