डिटॉक्स वाटर सेहत के लिए वाकई फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

डिटॉक्स वाटर पीने का ट्रेंड यंगस्टर्स के बीच आजकल काफी देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो की भरमार है जिसमें डिटॉक्स वाटर बनाने का तरीका बताया जाता है. माना जाता है कि इस पानी को पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे लिवर, किडनी आदि हेल्दी रहती हैं और त्वचा को भी फायदा मिलता है. इसके अलावा डिटॉक्स वाटर को मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने वाला माना जाता है, जिससे वेट लॉस में हेल्प होती है, लेकिन क्या वाकई डिटॉक्स वाटर आपकी सेहत के लिए सही रहता है.

हेल्थ को लेकर भी नए-नए ट्रेंड सामने आते रहते हैं और इन दिनों डिटॉक्स वाटर को लेकर क्रेज दिख रहा है और ज्यादातर लोग इसे फायदेमंद ही मानकर पीते हैं. फिलहाल इस बारे में आयुर्वेद एक्सपर्ट क्या कहना है चलिए जान लेते हैं.

क्या होता है डिटॉक्स वाटर?

डिटॉक्स वाटर एक ऐसी ड्रिंक या पानी होता है, जिसे शरीर को हाइड्रेट रखने और विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए पिया जाता है. घर पर भी डिटॉक्स वाटर बनाया जाता है, जिसमें शीशे के जार में पानी भरकर इसमें खीरा, नींबू, कच्ची हल्दी, अदरक आदि के स्लाइस डालकर रातभर के लिए छोड़ देते हैं और फिर इसे छानकर सुबह पीते हैं. जिसे डिटॉक्स ड्रिंक या डिटॉक्स वाटर कहा जाता है.

जयपुर की आयुर्वेद और नेचुरोपैथी एक्सपर्ट डॉक्टर किरण गुप्ता से जब डिटॉक्स वाटर के ट्रेंड को लेकर बात की गई तो वह कहती हैं कि आजकल सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे हैं जो बिना ज्यादा जानकारी के अलग-अलग तरह की चीजें बताते रहते हैं, ऐसे में उन पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए. घर पर खीरा, नींबू, आदि को डालकर तैयार किए जाने वाले डिटॉक्स वाटर के बारे में डॉक्टर किरण गुप्ता कहती हैं कि इसे एक दिखावा या फैशन कहा जा सकता है, क्योंकि अगर हम गर्म मौसम की बात करें तो खीरा को आप काटकर ओवरनाइट रख देंगे तो वो खराब हो जाएगा ऐसे में हम उसे पानी में डालकर रखने की सलाह नहीं देते हैं.

डिटॉक्स वाटर की बजाय फ्रेश फूड्स खाएं

डॉक्टर किरण गुप्ता कहती हैं कि नींबू के स्लाइस पानी में डालकर पीने से बेहतर हैं कि आप फ्रेश नींबू का रस पानी में डालकर पिएंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा. इसी तरह से खीरा को ओवरनाइट पानी में डालकर रखने से बेहतर है कि आप फ्रेश खीरा खाइए, टमाटर या अन्य सब्जियां फल ताजे खाइए, एलोवेरा जूस पीजिए, इससे इन चीजों के एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी को बेहतर तरीके से मिल जाएंगे.

नींबू का छिलका भी है फायदेमंद

डॉक्टर किरण गुप्ता कहती हैं कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि नींबू के साथ ही इसके छिलके में भी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए हमारी दादी-नानी पहले के जमाने में नींबू के छिलकों का भी अचार डालती थीं, जिसे बिना तेल घी के मसाले डालकर बनाया जाता था, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है. पानी में किसी भी सब्जी या फ्रूट के स्लाइस काटकर डाल देने से आपको उसके पूरे न्यूट्रिशन नहीं मिल पाते हैं और डिटॉक्स वाटर को आप लंबे समय तक लगातार नहीं पी सकते हैं, इसलिए बेहतर रहता है कि बजाय डिटॉक्स वाटर के आप फूड्स खाएं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |