जानलेवा हमला करने वाला ईनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी 4 साल से फरार था

*◼️ जानलेवा हमला करने वाला ईनामी बदमाश थाना बड़नगर पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी 4 साल से फरार था।*

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान स्तर पर की जा रही है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री नितेश भार्गव ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र परमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम द्वारा अप.क्र. 612/21 धारा 307,324,506,34 भादवि एवं आर्म्स एक्ट में फरार ईनामी बदमाश लाला उर्फ सादिक पिता सैफुउद्दीन उम्र 37 साल निवासी दिग्ठान थाना सागौर जिला धार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*◼️प्रकरण का संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक 27.07.2021 को फरियादी मजहरउद्दीन पिता अजहरउद्दीन उम्र 34 साल निवासी गुलाबपुरा बड़नगर ने बताया कि उनके भाई
आजमउद्दीन पिता अजहरउद्दीन निवासी गुलाबपुरा बड़नगर को पुरानी रंजिश के चलते कोर्ट परिसर के बाहर पिस्टल से गोली चलाकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बड़नगर पर अप. क्रं. 612/2021 धारा 307,324,506,34 भादवि का प्रकरण दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस कार्यवाही :- उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गाय था।
आरोपी लाला उर्फ सादिक पिता सैफुउद्दीन शेख जाति मुसलमान उम्र 37 साल निवासी दिग्ठान थाना सागौर जिला धार घटना दिनांक से ही फरार था। आरोपी तलाश जारी होकर धारा 173(8) जा.फौ. मे विवेचना जारी थी। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000/- का ईनाम घोषित किया गया था।
आज दिनांक को मुखबिर सूचना मिली की फरार आरोपी लाला उर्फ सादिक पिता सैफुउद्दीन शेख सादलपुर में ट्रक लेकर आया है। मुखबिर की सूचना पर से थाना प्रभारी बड़नगर द्वारा तत्काल टीम रवाना की गई। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर तलाश करते टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*◼️सराहनीय भूमिका:-*
थाना प्रभारी बड़नगर निरी अशोक कुमार पाटीदार, उनि सतेन्द्रसिंह चौधरी, सउनि मानसिंह वास्कले, सउनि शैतानसिंह डिडोर, प्र.आर हेमराज खरे, प्र.आर प्रदीप डामोर, आर महेश मौर्य,आर मुकेश नागर, आर अजय चौहान, आर संदीप बामनिया व आर शोभित शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain #ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |