जिले के कस्‍टम हायरिंग सेंटरों को आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उपकरणों का केंद्र बनाए – कलेक्टर श्री चंद्रा

नीमच
========================
कलेक्‍टर ने कृषि उद्यानिकी पशुपालन, मत्‍स्‍य विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की
========================
जिले के निजी एवं शासकीय सभी कस्‍टम हायरिंग सेंटरों (सी.एच.सी.) को आधुनिक कृषियंत्रों, उपकरणों का केंद्र बनाए। नई ए.आई. कृषि तकनीक, ड्रोन तकनीक एवं कृषि संसाधन उपलब्‍ध कराए, जिससे कि कृषक आधुनिक संसाधनों का उपयोग कर खेती को लाभ का धंधा बना सके। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभा कक्ष नीमच में कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, मत्‍स्‍य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा नीमच मण्‍डी द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद उपसंचालक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्‍स्‍य एवं मण्‍डी सचिव नीमच उपस्थित थे। बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने र‍बी एवं खरीफ में कृषि आच्‍छादन रकबा, प्रमुख फसल रकबा, उर्वरक की मांग उपलब्‍धता एवं रबी के लिए उर्वरक का अग्रिम उठाव की जानकारी ली। उन्‍होंने निर्देश दिए, कि रबी के लिए आगामी 15 दिवस में उर्वरक के अग्रिम उठाव का लक्ष्‍य पूर्ण करवाए। जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक की उपलब्‍धता एवं किसानों को वितरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने फसल बीमा योजना की भी विस्‍तार से समीक्षा की। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं ने अधिकाधिक किसानों से ऑनलाईन आवेदन मैदानी अमले के माध्‍यम से करवाए। साथ ही मिट्टी परीक्षण के लिए भी लक्ष्‍य के अनुरूप नमुने लेकर परीक्षण करवाए और स्‍वाईल हैल्‍थ कार्ड किसानों को प्रदान करे।
उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि उद्यानिकी एवं औषधीय, फसलों का रकबा बढ़ाने पर विशेष ध्‍यान दे। किसानों को प्रेरित कर रकबा बढ़ाए। पी.एम.एफ.एम.ई. योजना की लक्ष्‍य पूर्ति के लिए बैंकों से संपर्क कर प्रकरण स्‍वीकृत करवाए। पशुपालन विभाग की समीक्षा में कलेक्‍टर ने जिले में स्‍वीकृत पद, रिक्‍त पदों की संख्‍या, औषधालयों की संख्‍या, गौशालाओं की संख्‍या, गौशालाओं में पशुओं की क्षमता, पशुपालकों के के.सी.सी., पशु टीकाकरण एवं उपचार कार्य की विस्‍तार से जानकारी ली। कलेक्‍टर ने नीमच मण्‍डी की समीक्षा में मण्‍डी में विक्रय के लिए आने वाली जिन्‍सों, आवक, मण्‍डी शुल्‍क से प्राप्‍त राजस्‍व नवीन मण्‍डी में हुए विकास कार्य एवं प्रस्‍तावित कार्यों के बारे में विस्‍तार से जानकारी ली।
#agriculturedeptmp
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |