पुलिस ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा खण्डित करने वाले अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

*🔹 थाना बड़नगर पुलिस ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा खण्डित करने वाले अन्य आरोपियों में एक आरोपी व तीन बाल अपचारियों को किया गिरफ्तार ।*
*🔹आरोपियो ने शराब के नशे मे दिया था घटना को अंजाम, मुर्ति स्थल को लेकर था विरोध ।*
*🔹 घटना में शामिल पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों को भेजा जेल।*

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व मे थाना बड़नगर टीम द्वारा ग्राम नावदा मे महाराणा प्रताप कि प्रतिमा को खण्डित करने वाले आरोपियों में एक आरोपी व तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया साथ ही घटना में शामिल पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण :–*
दिनांक 05.08.2024 को फरियादी लक्ष्मण सिहं पिता भगवान सिंह पंवार निवासी नावदा ने थाना पर उपस्थित होकर अज्ञात बदमाश द्वारा गाँव के भैरुजी मंदिर के पास चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के मुहँ व नाक को खरोच कर खण्डित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उक्त फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बडनगर पर अप.क्र. 393/24 धारा 298 बीएनएस मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

*🔹 पुलिस द्वारा कि गई कार्यवाही :–*
बड़नगर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में स्थानीय लोगो से , मुखबिरों के माध्यम से व सायबर सेल कि मदद से संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कि गई , पूछताछ के दौरान ग्राम नावदा के राहुल पिता रतनलाल उम्र-21 साल निवासी नावदा 02. संतोष पिता बाबुलाल उम्र-20 साल निवासी नावदा द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया जिन्हे गिरफ्तार कर दिनांक 17.08.24 को न्यायालय पेश किया गया जहाँ माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपीयों को जेल दाखिल किया गया था। आरोपियों से घटना के बारे मे पुछताछ करते आरोपी द्वारा घटना मे सम्मिलित अन्य आरोपी सुनील पिता नंदराम निवासी नावदा व अन्य 03 बाल अपचारी के बारे मे बताया गया ,जिनकी पतारसी करते दिनांक 21.08.24 को गाँव मे होना ज्ञात हुआ जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी सुनील पिता नंदराम उम्र 20 साल निवासी ग्राम नावदा व 03 बाल अपचारी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*🔹सराहनीय भूमिकाः-*
थाना प्रभारी बड़नगर निरी श्री अशोक कुमार पाटीदार, उनि हेमन्त कुमार कटारे, सउनि अन्तर सिंह मण्डलोई, प्र.आर प्रेम सबरवाल (सायबर सेल), आर रूपेश पर्ले व म.आर ज्योति हाड़ा की सराहनीय भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #ujjainpolice #mppolice #ujjain #उज्जैन

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |