खाद्य सुरक्षा दल ने की संस्थाओं की जांच , खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजें

नीमच
========================
आगामी त्यौहारों को देखते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने रविवार को नीमच शहर मैं विभिन्न संस्थानों ,दुकानों की जांच कर खाद्य सामग्री के नमूने लिए । खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा जैन दुग्धालय तिलक मार्ग नीमच से एक नमूना मावा बर्फी , गोपी मिष्ठान भंडार तिलक मार्ग नीमच से एक नमूना मावा बर्फी ,गरीबी सेव एंड स्वीट्स तिलक मार्ग नीमच से एक नमूना मावा पेड़ा ,जगदीश मिष्ठान भंडार से एक नमूना मावा पेड़ा , गंगाराम हलवाई तिलक मार्ग नीमच से एक नमूना मावा,अन्नपूर्णा भोग तिलक मार्ग से एक नमूना रसगुल्ला ,मोहन मिष्ठान काटजू मार्केट से दो नमूने एक मावा व एक मलाई बर्फी , वृंदावन स्वीट्स विजय टाकिज चौराहा से एक नमूना मावा , इस तरह कुल 10 नमूने जाँच हेतु लिए गए। जिनको जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल व इन्दौर जाँच हेतु भेजे जायेंगे , जाँच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।
#foodcivilsuppliesdeptmp
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |