छात्रावासों के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शुद्ध भोजन देने की व्यवस्था पर दिया जाये विशेष ध्यान।

छात्रावासों के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शुद्ध भोजन देने की व्यवस्था पर दिया जाये विशेष ध्यान।

*लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि ने छात्रावास और आश्रमों में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों तथा व्यवस्थाओं के संबंध में की जिलेवार समीक्षा।

अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रावास और आश्रमों में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से रखने तथा इनके बेहतर संचालन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ सचिव स्तर के अधिकारियों को जिला का दायित्व सौपा गया है। संभाग के इंदौर, खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर जिले के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि को उक्त जवाबदारी दी गई है। श्री पी. नरहरि इस संबंध में आज इंदौर पहुँचे और उन्होंने संबंधित जिलों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने छात्रावास और आश्रमों में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलेवार समीक्षा की।
इस अवसर पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग के उपायुक्त श्री ब्रजेश पाण्डे सहित संबंधित जिलों के सहायक आयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा शिक्षा विभाग के संभागीय और जिला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पी. नरहरि ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे छात्रावास और आश्रमों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करें। उपलब्ध संसाधन और सुविधाओं का विद्यार्थियों के हित में समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। छात्रावासी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें गुणवत्तापूर्ण तथा शुद्ध रूप से भोजन देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि माह में एक बार सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये। आवश्यकता होने पर उनका उपचार भी कराया जाये। बच्चों के नेत्रों का परीक्षण भी किया जाये। सिकल सेल बीमारी के संबंध में भी उनकी जाँच कराई जाये। बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखें। बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे। सभी छात्रावासों विशेषकर कन्या छात्रावासों में बांउड्री वाल अनिवार्य रूप से हो। अनाधिकृत व्यक्तियों का किसी भी हाल में प्रवेश नहीं हो। विद्यार्थियों को निर्धारित मैनु के अनुसार पोष्टिक भोजन मिले। उन्हें पीने का शुद्ध पानी मिले यह व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। पेयजल का नियमित रूप से परीक्षण करते रहें। विद्यार्थियों को पूर्ण रूप से सुरक्षित, स्वच्छ और शुद्ध वातावरण मिले। विद्यार्थियों में सकारात्मकता का भाव बना रहें, ऐसी व्यवस्था भी की जाये। बच्चों को घर जैसा वातावरण मिले। उनकी देख-रेख अभिभावक के रूप में की जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हॉस्टल और आश्रमों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। मैं भी स्वयं जिलों में पहुँचकर आश्रम और छात्रावासों का निरीक्षण करूंगा। उन्होंने छात्रावासी विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्तर पता करने के लिए उनकी रैंकिंग भी की जाये। कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दे और उनकी शैक्षणिक स्तर में सुधार लाये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराये। उन्हें सकारात्मक वातावरण दें।
बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने इंदौर संभाग के जिलों में स्थित छात्रावास और आश्रमों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने छात्रावास और आश्रमों के बेहतर संचालन के लिए किये जा रहे कार्यों और नवाचारों की भी जानकारी दी।

#JansamparkMP
#indore
#education
#youth
#healthcare
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |