अचानक आंगनवाड़ी केंद्र पहुचे कलेक्टर, देखने लगे व्यवस्था….

नीमच।। कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने शुक्रवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण दौरान आंगनवाडी केंद्र दामोदरपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर, दर्ज बच्‍चों की संख्‍या, बच्‍चों की उपस्थि‍ति, पोषण आहार वितरण, उपलब्‍ध सामग्री, आदि की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने आंगनवाडी कार्यकर्ता से कहा कि वे आंगनवाडी में दर्ज सभी बच्‍चों के जन्‍म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार एवं समग्र आईडी बनवाना सुनिश्चित करें।
इस आंगनवाडी केंद्र में 24 बच्‍चें दर्ज पाए गए। कार्यकर्ता ने अवगत कराया कि सभी बच्‍चे नियमित रूप से आंगनवाडी आते है। सहायिका भी घर-घर संपर्क कर, बच्‍चों को आंगनवाडी केंद्र लाती है। दस्‍तक अभियान के तहत बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण हो चुका है। कलेक्‍टर ने आगामी कृमि मुक्ति अभियान के तहत सभी बच्‍चों को विटामीन की खुराक पिलवाना और कृमिनाशक दवाई खिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


#wcddeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |