उज्जैन, ▪️चौकी पानबिहार पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले 2 साल से फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन,
▪️चौकी पानबिहार पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले 2 साल से फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।
▪️आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी की घटना के 05 अपराध पंजीबद्ध है।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री भारत सिंह यादव व थाना प्रभारी घट्टिया निरीक्षक रामसिंह भाबोर के मार्गदर्शन में चौकी पानबिहार पुलिस टीम द्वारा 2 साल से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
▪️घटना का विवरण:- फरियादी द्वारा दिनांक 15.02.22 को आरोपी पुनित पिता महेन्द्र , अजय पिता मोहनलाल, चन्द्रशेखर पिता प्रभुलाल, किशोर पिता रमेशचन्द्र के खिलाफ ग्राम पानबिहार में कालोनी काटकर प्लाट देने का कहकर लगभग 15 लाख रूपए वर्ष 2013- 2014 में लिए थे और धोखाधडी कर प्लाट की रजिस्ट्री नही करवा रहे थे। जिस पर से थाना घट्टिया पर अप. क्र. 71/22 धारा 420,120 बी भादवि एवं पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
▪️पुलिस कार्यवाही:- आरोपी पुनित पिता महेन्द्र उम्र 37 साल निवासी भागसीपुरा थाना खाराकुआं उज्जैन , घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे दिनांक 08.08.24 को चौकी पानबिहार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना व तकनीकी जानकारी की मदद से चिमनगंज थाना क्षेत्र उज्जैन से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

▪️सराहनीय भूमिकाः- चौकी प्रभारी पानबिहार उनि जयंत डामोर,सउनि पन्नालाल अलावे, प्र.आर अंकित नीगम, प्र.आर ब्रजनदंन मिश्रा,आर शैलेन्द्र धाकड़ व आर प्रदीप की महत्वपूर्ण भूमिका भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #ujainpolice #उज्जैन #उज्जैन_पुलिस #ujjainwale #ujjainpolice #mppolice #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |