थाना बड़नगर पुलिस ने 12 घंटों के भीतर गैस टंकी चोरी करने वाले आरोपी को लिया हिरासत में

थाना बड़नगर पुलिस ने 12 घंटों के भीतर गैस टंकी चोरी करने वाले आरोपी को लिया हिरासत में ।
▪️ आरोपी आदतन अपराधी, पूर्व में भी चोरी ,अवैध शराब परिवहन व आर्म्स एक्ट की धाराओं में 04 प्रकरण दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में घटित चोरी, लूट, डकैती व धोखाधड़ी जैसी घटनाओं का शीघ्र ख़ुलासा करने व आरोपी की गिरफ्तारी कर मश्रुका बरामद करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण )श्री नितेश भार्गव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बडनगर पुलिस टीम द्वारा 04 गैस टंकी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️घटना का विवरण:- दिनांक 07.08.24 को फरियादी श्रीपाल निवासी नयापुरा बड़नगर ने थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट कर बताया कि दिनांक 04.08.24 की रात्रि में घर की सीढियों के पास रखी 04 गैस टंकी को कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया है, फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बड़नगर पर अपराध क्रमांक 398/24 धारा 305 बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
◼️पुलिस कार्यवाही:- उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बड़नगर द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया , अज्ञात आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम द्वारा आप-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज देखने पर सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गेस टंकी ले जाते दिखा। मुखबिर द्वारा बताया कि आरोपी नयापुरा टंकी के पास बैठा है। टीम तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची जहाँ आरोपी पुलिस को आता देख भागने लगा। टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से नाम पता पुछते अपना नाम अनिल उर्फ अन्नी पिता राधेश्याम निवासी नयापुरा बड़नगर का होना बताया। आरोपी से चुराई गई गैस टंकी बारे में पुछताछ की गई , बाद आरोपी के घर 04 गैस टंकी किमती 10000/- रू जप्त की गई।
◼️ आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड:- अनिल उर्फ अन्नी पिता राधेश्याम निवासी नयापुरा बड़नगर के विरूद्ध पूर्व में भी चोरी, अवैध शराब का परिवहन व आर्म्स एक्ट की धाराओं में थाना बड़नगर में कुल 04 अपराध पंजीबद्ध है।

◼️सराहनीय भूमिका:- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना प्रभारी बड़नगर निरी अशोक कुमार पाटीदार, उनि सतेन्द्रसिंह चौधरी, सउनि नारायणसिंह वास्कले,सउनि मानसिंह वास्कले,प्र.आर हेमराज खरे, प्र.आर, राहुल राठौर, आर. नितेश रायकवार, से. धर्मेन्द्र परिहार, चालक सतीश कैथवास की सराहनीय भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #उज्जैन_पुलिस #ujainpolice #ujjainpolice #ujjainwale #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |