राजस्व अधिकारी आधुनिक तकनीक एवं कार्यप्रणाली से स्वयं को करें अपडेट-संभागायुक्त श्री दीपक सिंह

*संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत बड़वानी जिले में ली अधिकारियों की बैठक।

राजस्व अधिकारियों का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होकर सीधे जनता से जुड़ा होता है। अतः राजस्व अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली को इस प्रकार से रखे कि आमजन के कार्य सुलभता से हो और उन्हें कोई परेशानी न आये। राजस्व अधिकारी स्वयं को आधुनिक तकनीक के अनुसार अपडेट करें। राजस्व अधिकारियों के काम करने का तरीका ऐसा होना चाहिए कि उनके कार्य से आम जनता को संतुष्ट हो।
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने यह बात आज कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत बड़वानी जिले में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित दिये कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक है। उन्होंने निर्देश दिये कि अभियान अंतर्गत राजस्व अधिकारी लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व अधिकारी राजस्व महा अभियान के तहत नक्शा तरमीम, समग्र ईकेवायसी, लैण्ड मेपिंग के कार्य को प्रतिदिन पूर्ण करें। साथ ही मैदानी स्तर पर प्रभावी कार्य क्रियान्वयन सुनिश्चित कराये। उन्होंने निर्देश दिये कि आरसीएमएस पोर्टल से कोई भी प्रकरण समय सीमा से बाहर नहीं हो । अधिकारी स्वयं प्रकरणों की मॉनिटरिंग करें। आरबीसी 6(4) के तहत दर्ज प्रकरणों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के पूर्व एक बार तहसीलदार स्वयं जाकर स्थिति का परीक्षण करें। राजस्व अधिकारी अपनी टैबल का स्वयं निरीक्षण करें। कैलेण्डर बनाकर प्रकरण वार समीक्षा करें। बैठक में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश एवं श्रीमती विशाखा देशमुख, एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ, पानसेमल श्री रमेश सिसोदिया, राजपुर श्री जितेन्द्र कुमार पटेल, बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत सहित जिले के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

#JansamparkMP
#indore
#badwani
Department Of Revenue, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |