कलेक्‍टर दिनेश जैन ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रशिक्षण का जायजा लिया

नीमच
========================
#अग्निपथ_योजना के तहत अग्निवीर वायु के रूप में युवाओं की भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए युवाओं को जागरूक करने के लिए शासकीय महाविद्यालय मनासा में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में वायुसेना के वायु योद्धा श्री राजु खटाला, श्री अमान एवं अन्‍य वायु योद्धाओं व्‍दारा युवाओं को भारतीय वायुसेना में जीवन, चयन प्रक्रिया, केरियर, प्रगति सहित विभिन्‍न पहलुओं से अवगत कराया।
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने बुधवार को इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित होकर वायु योद्धाओं से भेंटकर, उपस्थित प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियो को सम्‍बोधित करते हुए कहा, कि नीमच जिले में सेना में भर्ती के प्रति युवाओं में काफी उत्‍साह है। नीमच सीआरपीएफ की जन्‍मस्‍थली मानी जाती है। कलेक्‍टर ने इस प्रशिक्षण को सेना में भर्ती इच्‍छुक युवाओं के लिए काफी उपयोगी बताया है। इस मौके पर एसडीएम श्री पवन बारिया, कालेज के प्राचार्य एवं प्राध्‍यापकगण तथा बडी संख्‍या में क्षेत्र के विद्यार्थी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#homedeptmp
#schooleducationdeptmp

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |