ग्रामों का भ्रमण कर कलेक्टर ने राजस्व महा अभियान के तहत की जा रही कार्यवाही को देखा

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज ग्राम दास्ताखेड़ी, धतुरिया एवं बुड़लाय का भ्रमण कर यहां राजस्व महा अभियान के तहत की जा रही कार्यवाही को देखा। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले भी मौजूद थी।

राजस्व महा अभियान के तहत ग्रामों में की जा रही कार्यवाही के निरीक्षण में कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि नक्शा तरमीम के प्रतिदिन कम से कम 50 प्रकरणों का निराकरण कराएं। कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से कहा है कि वे अपनी भूमि को समग्र एवं आधार से लिंक कराएं। कलेक्टर ने सरपंचों से कहा कि वे ग्राम में फौत होने वाले व्यक्ति के वारिसानों के नाम पटवारी के माध्यम से खसरे में दर्ज करवाएं। इस अवसर पर कलेक्टर ने इन ग्रामों में बटवारा, नामांतरण आदि के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत बनाए गए आबादी के दस्तावेजों के वितरण की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने पटवारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों का निराकरण समयसीमा में करें। ग्राम दास्ताखेड़ी में ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने से श्मशान घाट पहुंचने में आ रही दिक्कत से अवगत कराया। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाएं। धतुरिया में ईकेवायसी कम होने पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिये कि वे आसपास के ग्रामों से सीएससी और बीएलई को लगाकर काम पूरा कराएं। धतुरिया में नामांतरण के लंबित 12 प्रकरणों को एक सप्ताह में निराकृत करने के निर्देश पटवारियों को दिये। ग्राम की गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश देते हुए ग्रामीणों से कहा कि वे अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर मौजूद रहें। ग्राम की पेयजल समस्या के संबंध में कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजयसिंह चौहान को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अंदर पेयजल प्रदाय प्रारंभ कर पंचनामा प्रस्तुत करें।

ग्राम बुड़लाय में कलेक्टर ने पटवारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए 15 अगस्त 2024 को सम्मानित करने के लिए नाम प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
———
गुलाना तहसील के प्रकरणों की समीक्षा
——–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गुलाना तहसील में न्यायालयीन निराकृत प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने गुलाना तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर रिकार्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये।
——–
निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
———
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गुलाना में 5 करोड़ 85 लाख रूपये लागत से निर्मित हो रहे 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री भाक्या परमार ने भवन निर्माण की स्थिति से अवगत कराया।
——–
छात्रावास में विद्यार्थियों को मीनू के अनुसार भोजन प्रदान करें
———
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गुलाना के अनूसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई को निर्देश दिये कि वे छात्रावासों में भर्ती विद्यार्थियों को मीनू के अनुसार भोजन प्रदान करना सुनिश्चित करें। गुलाना छात्रावास के अधीक्षक श्री छीतरमल पाटीदार द्वारा मीनू अनुरूप भोजन नहीं देने, छात्रावास को प्रदान की गई सामग्री बच्चों को उपलब्ध नहीं कराने सहित विद्यार्थियों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने पर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को तत्काल हटाने तथा कारण बताओ सूचना पत्र देते हुए निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने छात्रावास में विद्युत फिटिंग एवं पंखे सहित अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य कराने एवं पानी की टंकी आदि व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश भी दिये। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के भोजन के बर्तनों का भी निरीक्षण किया और छात्रावास के विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

गुलाना में ही कलेक्टर ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों के लिए बनाए जा रहे किताब घर का भी निरीक्षण कर आकर्षक बनाने के निर्देश दिये।
———
गौशाला निर्माण मूल्यांकन करने के निर्देश
———
ग्राम मखावद के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने यहां नवनिर्मित गौशाला भवन का निरीक्षण किया। गुणवत्तायुक्त भवन निर्माण नहीं दिखने पर कलेक्टर ने उपस्थित उपयंत्री को निर्माण कार्य का मूल्यांकन कर जिला पंचायत सीईओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने यहां चारागाह की भूमि पर निस्तारी तालाब बनाने के निर्देश भी दिये।

इस दौरान जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया सीईओ श्री अमृत राज सिसोदिया, तहसीलदार गुलाना श्री रमेश परमार, नायब तहसीलदार श्रीमती वंदना हरीत भी मौजूद थी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |