स्‍थानीय निकाय, रहवासी क्षेत्रों में जलभराव की समस्‍या का तत्‍काल समाधान करें- श्री जैन ने कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई -104 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

नीमच
========================
जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहवासी बस्तियों में बारिश के जल भराव की समस्‍या का समाधान तत्‍काल किया जावे। जल की निकासी की व्‍यवस्‍था करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने सीएमओ नीमच एवं सभी जनपद सीईओ को जनसुनवाई में दिए।
कलेक्‍टर श्री जैन ने कहा, कि बारिश के पानी की निकासी की ग्राम पंचायते व नगरीय निकाय पुख्‍ता व्‍यवस्‍था करें। जिससे कि रहवासियों को कोई असुविधा ना हो। गणपति नगर वार्ड नम्‍बर 8 नीमच के रहवासियों ने कलेक्‍टर को जनसुनवाई में जल भराव की समस्‍या से निजात दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया। इस पर कलेक्‍टर ने सीएमओ नीमच को उक्‍त निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद एवं एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ ने ग्रामीणों की समस्‍याए सुनते हुए उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में 104 आवेदकों ने अपने आवेदन प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई।
मनासा क्षेत्र के गांव टामोटी की अमरी बाई भील ने स्‍वयं के उपचार के लिए और मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। रिसाला मस्जिद नीमच निवासी रजिया कुरैशी के विधवा पेंशन स्‍वीकृत करने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने उप संचालक सामाजिक न्‍याय को नियमानुसार आवेदन प्राप्‍त कर पेंशन स्‍वीकृत करने के निर्देश दिए। बरूखेडा के मदनलाल नायक ने अपनी कृषि‍ भूमि अवैध रूप से कर कूटरचित दस्‍तावेज तैयार कर धोकाधडी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने का आवेदन प्रस्‍तुत किया। इस पर कलेक्‍टर ने शिकायत शाखा को जांच कर कार्यवाही के लिए पुलिस को पत्र लिखने के निर्देश दिए। कनावटी के महावीर राठौर ने शासकीय भूमि पर बिना अनुमति अवैध निर्माण करने, तथा पूर्व सरपंच व्‍दारा पद का दुरूपयोग कर शासकीय जमीन पर अवैध कब्‍जा करने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने नीमच जनपद सीईओ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में भंवरासा के कृष्‍णपालसिह सोधिया, रतनगढ के सत्‍यनारायण, नीमच के मोहम्‍मद शरीफ, झांतला के पन्‍नालाल, रामपुरा के गोवर्धन लाल जैन, जावद की आशा, बांगरेड के सुभाषचंद्र, देवीलाल, दिनेश, जगदीश, बमोरी के बाबुलाल, सेमार्डा की कमलाबाई, भमेसर की नर्मदाबाई, दुलाखेडा की मंजुबाई, नीमच केंट के बाबुलाल, श्रीमती रानीदेवी, नीमच के हरिशंकर,डीकने के हरिओम, पिपलियाव्‍यास की सुमित्राबाई, मनासा के भरत अरोरा, खजूरिया के रामचंद्र, किशन, नीमच की हुसेना बी आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किए।
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |