कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा गठित दलों ने निरीक्षण प्रारंभ किया.असुरक्षित होने पर अनेक कोचिंग संस्थानों को किया गया सील.

कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा गठित दलों ने निरीक्षण प्रारंभ किया.असुरक्षित होने पर अनेक कोचिंग संस्थानों को किया गया सील.

दिल्ली में पिछले दिनों हुई घटना को देखते हुए इंदौर में बेसमेंट में चल रही कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी और अन्य संस्थाओं में जीवन सुरक्षा के मद्देनजर जांच के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा गठित दलों ने निरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
अनुविभागीय अधिकारी जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व ,पुलिस तथा नगर निगम इंदौर के संयुक्त दल द्वारा भँवरकुआ स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। जिसमें माँ शारदा लाइब्रेरी, ज्ञान पंख लाइब्रेरी, अभ्यास लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित होना पाये गये। जिनमें आने-जाने का एक ही रास्ता था। स्कॉलर्स कैरिअर अकादमी का क्लास रूम बेसमेंट में संचालित होना पाया गया, जिन्हें मौके पर सील किया गया।
निरीक्षण के दौरान विवेकानंद इंस्टीट्यूट कोचिंग संस्थान तथा स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी हाउस, ड्रीम अचीवर्स लाइब्रेरी और ज्ञानोदय लाइब्रेरी लोहे की एंगल व प्लाई की छत के ऊपर बिना अनुमति के संचालित होना पाये गये। जिन्हें जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मौक़े पर सील किया गया। उक्त कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी के संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |