देवास , कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी एवं “स्‍वतंत्रता दिवस” मुख्‍य समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

देवास
————
सभी नगर निगम और नगर परिषद पीने के पानी की टंकियों को साफ करें – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता
————-
राजस्व महाअभियान में नामांतरण, बंटवारा, स्वामित्व योजना, पीएम/सीएम किसान योजना, रिकॉर्ड शुद्धिकरण करें
————–
स्‍वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने जिला अधिकारियों को दिये निर्देश
————-
कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एएसपी श्री जयवीर सिंह भदौरिया, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव सक्‍सेना, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान-2 चलाया जा रहा है। राजस्व महाअभियान में सभी राजस्‍व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि राजस्‍व अधिकारी अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करें। एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग करें। राजस्व महाअभियान-2 में राजस्व विभाग की सेवाए नामांतरण, बंटवारा, स्वामित्व योजना, पीएम/सीएम किसान योजना, रिकॉर्ड शुद्धिकरण करें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा की सभी नग‍रीय निकाय पीने के पानी की टंकियों साफ करें। जहां रपटे से बरसात का पानी बहता है वहां दोनो ओर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। जिन रपटों पर बरसात का पानी बहता है, उनका चिन्‍हांकन कर लें। एसडीएम सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों का भ्रमण करें, बरसात के समय कोई मरीज ईलाज के लिए आता है, उन्‍हें तत्‍काल उपचार उपलब्‍ध करायें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि पेंशन हितग्राहियों के ईकेवायसी कार्य में प्रगति लाये। ईकेवायसी कार्य के लिए शिविरों का आयोजन करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि आवांटित शासकीय भूमियों की जानकारी खसरे में दर्ज करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी लेकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ‘’सुकन्‍या समृद्धि योजना’’ में खोले जा रहे खाते, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन, न्‍यायालय में लम्बित प्रकरण, स्‍वामित्‍व योजना और मेरी शाला सम्‍पूर्ण शाला अभियान में प्रगति की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ‘’सुकन्‍या समृद्धि योजना’’ में जिले की 10 वर्ष तक की शत प्रतिशत बालिकाओं का खाता खुलवाये। ‘’पीएम सूर्य घर मु्फ्त बिजली योजना’’ का लाभ लेने के लिए जिले के नागरिकों का प्रेरित करें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता कोटपा अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्‍थानों पर धुम्रपान करने वाले नागरिकों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अधिकारियों को स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में सभी तैयारियां समय रहते करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने स्‍वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभागवार जिला अधिकारियों को कार्य भी सौंपे। जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों में ध्वजारोहण के दौरान ध्वज संहिता का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये।

कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्‍य समारोह में मुख्‍य अतिथि द्वारा मुख्‍यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। 15 अगस्‍त (स्‍वतंत्रता दिवस) मुख्‍य समारोह परेड ग्राउण्‍ड में सुबह 09 बजे से होगा। इसके पूर्व सभी विभागों के कार्यालयों में सुबह 08 बजे झण्‍डा वंदन होगा। फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्‍त को परेड ग्राउण्‍ड में होगी। मुख्‍य समारोह में अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवार के साथ आये।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्‍य सामारोह में शहीदों के परिजनों और उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्‍मान किया जायेगा। समारोह स्‍थल पर एम्‍बुलेंस के साथ डॉक्‍टर की टीम उपस्थित रहेगी तथा फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था भी की गई है।

कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि जिले की सभी स्‍कूलों में 15 अगस्‍त तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी। स्‍वतंत्रता दिवस को जिले के सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी। जिले के नागरिकों से भी आग्रह है कि वे भी अपने घरो, दुकानों और संस्‍थानों में रोशनी करें।

कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में प्रत्येक नागरिक को झण्डा संहिता का अनुपालन करना होगा। झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर हो। झण्डों को समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जायेगा, झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेंका नहीं जायेगा। उसे सम्मान के साथ फोल्ड रखा जाना चाहिए, हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |