उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र के विभिन्न जनोपयोगी सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की

भोपाल/ 29 जुलाई 2024
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में विंध्य क्षेत्र में विभिन्न जनोपयोगी सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही विभिन्न तकनीकी और प्रशासकीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अंतर्विभागीय और केंद्र स्तर के सामंजस्य से इनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा ताकि क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही आर्थिक गतिविधियों में तेज़ी आये। बैठक में रीवा से शहडोल मार्ग में टनल की डीपीआर तैयार करने, रीवा-टेटका-शहडोल मार्ग में वन विभाग की अनुमति और मऊगंज-सीधी-सिंगरौली मार्ग के उन्नयन सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समीक्षा की। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री डी पी आहूजा, एमडी एमपीआरडीसी श्री अविनाश लवानिया उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |