Dewas कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में भू-अर्जन के संबंध में बैठक आयोजित

——-
एसडीएम भू-अर्जन एवं भुगतान में आ रही कठनाईयों का निराकरण करें – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता
——–
जिले में चल रही परियोजना की समीक्षा कर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये
——-
भू-अर्जन के संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने भू-अर्जन के संबंध में अनुभाग स्‍तर पर समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले में जहां भी कार्य चल रहा है, वहां से अतिक्रमण हटाकर संबंधित ऐजेंसी को भूमि का कब्‍जा दिलाए।
बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने एनवीडीए, एनएच, डब्‍ल्‍यूआरडी, जल निगम की विभागवार समीक्षा की और भू-अर्जन एवं भुगतान में आ रही कठनाईयों का निराकरण करने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देश दिये। एनएच संबंधी जानकारी नहीं देने पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने खातेगावं तहसीलदार श्री अरविंद दिवाकर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम भूमि अधिग्रहण कर एनएच, डब्‍ल्‍यूआरडी, रेलवे और जल निगम को उपलब्‍ध कराये। सभी एसडीएम शासकीय भूमि और जिन भूमि स्‍वामियों को भूमि का अवार्ड दे दिया गया है, वहां से अतिक्रमण हटाकर संबंधित विभाग को कब्‍जा दिलाने की सप्‍ताह में दो दिन कार्यवाही करें।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना, पार्वती नदी परियोजना सीहोर, कालीसिंध परियोजना फेस वन, टू, थ्री, फोर, हाटपीपल्‍या परियोजना, देवास जिले से जा रही रेलवे लाइन के लिए भू-अर्जन एवं अवार्ड के भुगतान, नेशनल हाईवे इन्‍दौर-हरदा, एमपीआरडीसी उज्‍जैन और जल निगम नेमावर-कन्‍नौद-खातेगांव परियोजना की समीक्षा की और शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा की जहां सड़क के किनारे शोल्‍डर पर खम्‍बे और जाली लगाकर अतिक्रमण किया गया है। वहां खम्‍बे और जाली हटवाये तथा भूमि स्‍वामी को अपनी जमीन में खम्‍बे और जाली लगाने के निर्देश दें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने एनएच को निर्देश दिये की सड़क किनारे पौधा रोपण करें।
बैठक में अपर अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा, एसडीएम बागली श्री आनंद मालवीय, एसडीएम कन्‍नौद श्री प्रवीण प्रजापति, एसडीएम खातेगांव श्रीमती प्रिया चन्‍द्रावत, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव सक्‍सेना इन्‍दौर और हरदा के एनएच अधिकारी सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |