आबकारी विभाग ने देवास में कार्यवाही कर 06 प्रकरण दर्ज किये

—-
कार्यवाही में 34 पाव प्लेन मदिरा, 14 लीटर हथभट्टी मदिरा एवं 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया
——–
जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 25 हजार रूपए
—–
आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर लगातार कार्यवाही जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल द्वारा देवास शहर में भवानी सागर, बायपास स्थित ढाबों एवं ग्राम सिया में संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की गई। जिसमें 34 पाव प्लेन मदिरा, 14 लीटर हथभट्टी मदिरा एवं 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 25 हजार रूपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, उमेश स्वर्णकार आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, भगत सिंह, आशीष गुप्ता, सैनिक केदार चौधरी, संजय शर्मा शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लागतार जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |