सभी ग्राम पंचायतें बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्‍यवस्‍था करें-श्री जैन ,कलेक्‍टर ने ई_जनसुनवाई में किया ग्रामीणों की समस्‍याओं का समाधान

========================
आका‍शीय बिजली से सुरक्षा के लिए दामिनी एप्‍प डाउनलोड करवाएं
========================

========================
जिले की सभी ग्राम पंचायतें अपने क्षेत्र के गांवों में आबादी क्षेत्र में बारिश में जलभराव की समस्‍या का समाधान सुनिश्चित करें, यदि कही कोई जल भराव की स्थिति हो, तो जल की निकासी की समुचित व्‍यवस्‍था करें। ग्रामीणों और किसानों को आकाशीय बिजली से बचाव एवं सुरक्षा के लिए दामिनी एप्‍प के उपयोग के बारे में जागरूक कर दामिनी एप्‍प डाउनलोड करवाएं। आबादी के समीप यदि कोई बड़ा गहरा गढ्ढा आदि हो और उससे किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना की आशंका हो, तो ऐसे गढ्ढों को वायरफेंसिंग करवाकर सुरक्षित करवाए। ऐसे स्‍थानों पर सूचना बोर्ड भी लगवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने सोमवार को ई-जनसुनवाई करते हुए जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों, जनपद सीईओ को दिए।
ई-जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच से जावद विकासखण्‍ड की ग्राम पंचायत आंकली, धामनिया, तारापुर, तुम्‍बा और खोर के सरपंचों और ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनकी समस्‍याएं सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
#JansamparkMP
#panchayatruralsocialdeptmp

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |