उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हिनौती ग्राम में गौवंश वन्य विहार के विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण 1 हज़ार 303 एकड़ क्षेत्र में विकसित गौवंश वन्य विहार को “गौधाम “ के नाम से जाना जाएगा

भोपाल/ 22 जुलाई 2024.

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत हिनौती ग्राम में 1 हज़ार 303 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे गौवंश वन्य विहार में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह गौवंश वन्य विहार गौधाम के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ है। श्रावण मास के प्रथम दिवस में भगवान शिव के आशीर्वाद से गौवंश के संरक्षण के पुनीत कार्य में हम सभी भागीदार बन रहे हैं। गौ माता पवित्रता की प्रतिमूर्ति हैं। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ईमानदारी से किया गया कार्य हमेशा सफल होता है। उन्होंने अपील की गौवंश संरक्षण हेतु आयोजित यज्ञ में सभी अपनी भागीदारी निभाएं।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 65.64 लाख रुपए से निर्मित दो गौ शेड का लोकार्पण करने के उपरांत गौ पूजन किया तथा गाय को चना एवं गुड़ खिलाया। उप मुख्यमंत्री ने 71.50 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें 30.42 लाख रुपए की लागत से दो नग गौ शेड, 21.92 लाख रुपए की लागत से चारागाह क्षेत्र की तार फेंसिंग, 15.16 लाख रुपए की लागत से दो हेक्टेयर क्षेत्र में चारागाह विकास तथा चार लाख रुपए लागत के सामुदायिक स्वच्छता परिसर का कार्य शामिल है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की मंशा के अनुरूप हिनौती गौवंश वन्य विहार में 6 नग गौशाला शेड, एक प्रशासनिक भवन, पशु चिकित्सालय, यज्ञ शाला निर्माण तथा उन्नत पशु नस्ल सुधार प्रजनन केन्द्र के अतिरिक्त एकीकृत कृषि व आजीविका संस्थान तथा मियावाकी वृक्षारोपण एवं पोषण वाटिका विकास के कार्य आगामी दिनों में कराए जाएंगे।

20 से 25 हजार गौवंशों को मिलेगा संरक्षण

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के बाद हिनौती का गौवंश वन्य विहार गौ संरक्षण के लिए प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध केन्द्र होगा और लोग इसको देखने आएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गौवंश वन्य विहार में 20 से 25 हजार गौवंशों को संरक्षण मिलेगा तथा आसपास के गांवों के गौ-सेवकों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। श्री शुक्ल ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा निर्देश दिए कि सभी कार्य तत्काल प्रारंभ करा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी। आने वाले समय में यह आत्मनिर्भर व अन्य गौशालाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गौवंश वन्य विहार बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी गौवंश के पोषण आहार के लिए प्रति गाय प्रति दिवस की राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया है।

उप-मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गौवंश वन्य विहार परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पोषण वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए सघन वृक्षारोपण कर इसको संरक्षित करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि हिनौती गौवंश वन्य विहार में प्रथम चरण में लगभग 12 शेड बनाए जाएंगे साथ ही गौवंश की सुविधा के लिए चारागाह, पशु औषधालय, भूसा शेड तथा अंदर की सड़कों का भी निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इस गौवंश वन्य विहार के पास अमृत सरोवर बनाया गया है। शीघ्र ही दो से तीन अन्य सरोवर भी बनेंगे ताकि पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहे। उन्होंने द्वितीय चरण में गौ शेड, चारागाह सहित अन्य कार्यों का निर्माण कराए जाने के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि जन सहयोग के लिए पृथक बैंक खाता होगा जिसमे लोग गौशाला हेतु सहयोग कर सकते हैं। जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी ने गौधाम के लिए 21 लाख रुपए की स्वीकृति जनपद से दिए जाने की घोषणा की। पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |