शाजापुर कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी के लिए बैठक संपन्न

शाजापुर
——
स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 के आयोजन की तैयारियों के लिए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि ध्वज संहिता का पालन करें और ध्वजारोहण के पश्चात शाम को सूर्यास्त के पूर्व ध्वज के अवरोहण के लिए कर्मचारी की पहले से ड्यूटी लगाएं। सभी कार्यालय प्रमुख प्रात: 8.00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कर अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ मुख्य समारोह में सम्मिलित हों। साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों में वृक्षारोपण का आयोजन भी करें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को 14 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 की रात्रि तक शासकीय कार्यालयों के भवनों पर रोशनी करने के लिए भी कहा।

इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर ने 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में पुलिस बल, होमगार्ड, विशेष सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी दल, एनएसएस दल, स्काउट गाईड, शौर्य दल, रेडक्रास दल, लाड़ली बहना सेना, स्वसहायता समूह इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही समारोह के आयोजन के लिए कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे हैं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, होमगार्ड कमांडेन्ट श्री विक्रमसिंह मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |