विभागीय अधिकारी रोपित किये गये पौधों को “वायुदूत एप” पर अपलोड करें – कलेक्टर सुश्री बाफना ने समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कहा

—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों में से चयनित शिकायतों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सबसे ज्यादा लंबित शिकायतों वाले विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में संतुष्टिपूर्वक शिकायतों का निराकरण कर बंद कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि एसएनसीयू में 24 घण्टे चिकित्सक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। आपूर्ति विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकानों से श्रमिकों के लिए खाद्यान्न पर्ची जारी करने के कार्य में प्रगति लाने के लिए नगरपालिका सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ एवं आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही मुख्य सड़कों से नगरीय निकाय आवारा विचरण करने वाले पशुओं को हटाने के निर्देश दिये। साथ ही पशुओं को गौशाला में पहुंचाने के लिए मेपिंग भी करने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को नियमित रूप से प्रतिदिन अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिये। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को आंगनवाड़ी केन्द्रों को शासकीय भवनों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी को निर्देश दिये कि वे पौधारोपण के लिए दिये गये लक्ष्यों को प्राप्त कर रोपित किये गये पौधों को “वायुदूत एप” पर अपलोड करें। पौधारोपण के लिए उद्यान विभाग की शासकीय नर्सरियों से पौधे क्रय करें, यहां पर्याप्त मात्रा में पौधों की उपलब्धता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आयुष्मान कार्ड बनाने, सीएम मॉनिट लंबित शिकायतों, पीएम आवास शहरी व ग्रामीण, दुर्घटना संभावित स्थान, अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम, लोकसेवा विशेष जाति अभियान सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा भी की गई।
#TL
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |