शुजालपुर के ग्राम रूपाहेड़ी में निजी स्कूल के वाहन चालक से मारपीट एक ही परिवार के 8 लोगों पर मामला दर्ज

शाजापुर।। यह तस्वीर मध्य प्रदेश की शाजापुर जिले के सुजालपुर अनुभाग से सामने आई है यहां पर निजी स्कूल वाहन के ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया इसमें पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार
शुजालपुर और सलसलाई पुलिस थाना के सीमा पर स्थित ग्राम रूपाहेड़ी में एक स्कूल की मैजिक में एक ही परिवार के 8 लोगो ने तोड़फोड़ कर दी।

ड्राइवर और बीच बचाव करने आए लोगों सहित 3 घायलों को सारंगपुर में इलाज के लिए ले जाया गया है। शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने घटना में एक ही परिवार के 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जानकारी के अनुसार
शाम करीब 4.30 बजे स्कूल की मैजिक क्रमांक MP 39 T 1149 से स्कूल के स्टाफ, बच्चों को छोड़ने ड्राइवर शुभम सिंह गया था। ग्राम रुपाहेड़ी पहुंचने पर दुर्गाप्रसाद मीणा, उनके बेटे विक्रम सिंह, देवी सिंह ने मैजिक गांव में देखकर कहा मेरे गांव में इस स्कूल की मैजिक को क्यों लेकर आया, यह कहकर गाली देना शुरू कर दिया।

घटना में ड्राइवर शुभम, शिक्षक सुनील, विद्यार्थी नरेंद्र सिंह राजपूत को घायल होने पर सारंगपुर में भर्ती कराया गया है। सभी 8 आरोपियों पर देर रात भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 324(4), 351(2), 3(5) के तहत कारवाई कर मामला दर्ज किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |