बच्चे अपने आने वाले कल के लिए पानी बचाएं और परिजन भी सचेत रहें – कलेक्टर श्री गुप्ता

शाजापुर
———-
देवास जिले में वर्षा के जल को सहजने के लिए अमृत संचय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता देवास शहर की सेंट मेरी कांवेंट स्कूल में अमृत संचय अभियान टीम के साथ पहुंचे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बच्चों से संवाद किया और कहा कि बच्चे अपने आने वाले कल के लिए पानी बचाएं। साथ ही परिजनों को भी पानी का महत्व समझाएं, क्योंकि आज के बच्चे हम सबसे ज्यादा समझदार हैं । कलेक्टर श्री गुप्ता ने पर्यावरण की अनदेखी के रूप में दिल्ली, बैगलुरू के उदाहरण देते हुए कहा कि दिनों दिन बिगड़ते पर्यावरण और कम होते जलस्तर के लिए हम सबकी प्राथमिकता पर वृक्षारोपण तथा जल संचय होना चाहिए ।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने शहर में बीते दो माहों से अमृत संचय अभियान के तहत वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने और इस बार शहर में 200 करोड़ लिटर पानी बचाने के लिए लगी टीम की सराहना करते हुए बेहतर भविष्य के लिए स्कूल प्रबंधन के साथ उपस्थित पालको से भी जल स्तर बढ़ाने और पानी का अपव्यव्य रोकने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ समीरा नईम ने भी बच्चों और पालकों से संवाद किया।
कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य सिस्टर निशा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की सिस्टर मारिया गोरेती, सिस्टर ग्लोरिया तथा सुनील चतुर्वेदी, मोहन वर्मा,श्रीकांत उपाध्याय, गंगासिंह सोलंकी, मनीष वैद्य तथा हिमांशु कुमावत, डॉ जया वर्मा उपस्थित थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |