जनसुनवाई में लेटकर आवेदन देने आए आवेदक मामले में कलेक्टर बोले

जनसुनवाई के दौरान आवेदक श्री शंकर लाल पिता फूलचंद द्वारा आवेदन दिया गया था। सहानुभूति पूर्वक आवेदन लिया तथा मामले को सुना। जिस भूमि के संबंध में आवेदन दिया गया था। उस भूमि पर आवेदक स्वयं काबिज हैं।
उक्त आवेदन का परीक्षण करवाया गया।
परीक्षण के बाद आवेदन के संबंध में संबंध में वस्तु स्थिति यह है कि ग्राम सुरखेड़ा स्थित भूमि सर्वे नंबर 604 एवं 625 कुल रकबा 3.52 हेक्टर संयुक्त खातेदार शंकर लाल अनोखी लाल भगवान बाई रेशमबाई पिता फूलचंद 1/2 एवं संपतबाई बेवा घासीराम कारूलाल रामलाल प्रभु लाल मांगी बाई पार्वती बाई पिता घासी हिस्सा 1/2 पर दर्ज रही।

जिसमें से सह खातेदार संपतबाई इत्यादि द्वारा 2010 में अपने हिस्से की भूमि अश्विन पिता नारायण देशमुख को विक्रय की गई। तथा उक्त भूमि पर क्रेता अश्विन द्वारा कब्ज़ा नहीं लिया गया।

यहां यह तथ्य उल्लेखनीय है कि आवेदक शंकर लाल पिता फूलचंद द्वारा 1/2 भूमि जो कि आवेदक के हिस्से की है उस पर वर्तमान में काबिज है एवं सह खातेदार संपतबाई इत्यादि द्वारा जो भूमि 2010 में विक्रय की गई थी उक्त भूमि पर भी शंकर लाल पिता फूलचंद का कब्जा आज दिनांक तक है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतामऊ द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन एवं वस्तुस्थिति के आधार पर किसी भी व्यक्ति/भू माफिया द्वारा आवेदक शंकरलाल पिता फूलचंद की जमीन पर कब्ज़ा नहीं किया जा रहा।

यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा उस पर प्रशासन द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Political News: ग्वालियर के जयेंद्रगंज में बड़ा हादसा टला, लिफ्ट खराब होने से अंदर फंसे रहे पूर्व मंत्री डॉ. मिश्रा     |     Indore Traffic Helpline: नागरिकों की शिकायतों पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ऐक्शन मोड में, ऐप से मिल रही मदद     |     Damoh News: दमोह पहुंची बाबा बागेश्वर की सनातन रथ यात्रा, गौहत्या और लव जिहाद को लेकर दिया बड़ा बयान     |     Crime News: सागर में वन भूमि पर अतिक्रमण का विरोध करने पर पथराव और मारपीट, मामला दर्ज     |     MP Medical News: एम्स भोपाल ने दी नई पहचान, ट्रांसजेंडर महिला की बॉटम सर्जरी पूरी तरह सफल     |     UPI News: 15 अक्टूबर से लागू होने वाला MDR नियम फिलहाल स्थगित, छोटे-बड़े व्यापारियों को बड़ी राहत     |     Gariaband News: जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए सड़क पर उतरे आदिवासी, मोंगराडीह में हुई विशाल जनसभा     |     Municipal Action Khandwa: प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, वैशाली जी मार्ट पर भेदभाव का आरोप     |     Ladli Behna Yojana : महिलाओं के खाते में जल्द आएगी 41वीं किस्त, जानें मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम     |     MP BJP News: सिवनी के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए उत्तराखंड के गवर्नर     |