देवास में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध लगातार की जा रही है कार्रवाई

देवास
——
कार्यवाही में एक जूपिटर स्कूटर से 100 पाव देशी मदिरा जप्त की
—–
जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 73500 रूपए
——-
जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत देवास में एक स्कूटर के माध्यम से अवैध शराब को परिवहन करते हुए पकड़ा।
सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित ने बताया कि आबकारी दल ने गत दिवस आबकारी वृत्त देवास ब में मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम राजोदा के पास बरोठा की ओर से आते हुए एक जूपिटर स्कूटर की डिक्की में 100 पाव देशी मदिरा प्लेन का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विभाग के दल द्वारा मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई में जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 73500 रूपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक आशीष गुप्ता एवं सैनिक केदार चौधरी सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |