नीमच में हरित भादवामाता पथ के तहत, पोधा रोपण, हजारो पौधे सुरक्षा ट्री के साथ लगाए,

नीमच।। हरित भादवामाता पथ के तहत जवासा चौराहे से भादवामाता तक सडक के दोनो ओर 1200 पौधे सभी स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, पंचायतों के सहयोग से लगाए गये है। भादवामाता पंचायत व्‍दारा 400 ट्रीगार्ड व जवासा पंचायत व्‍दारा 800 ट्रीगार्ड उपलब्‍ध करवाये गये है।
भादवामाता हरित पथ के तहत सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिह चौहान एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, एसपी श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, कमाण्‍डेंड श्री वेदप्रकाश, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड ने सेक्‍टर 1 में सीआरपीएफ जवानों, स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं के पदाधिकारियों के साथ पौधारापेण किया। हरित भादवामाता पथ 13 सेक्‍टरों में पौधारोपण
संस्‍थाओं ने पौधो को बड़ा करने की जिम्‍मेदारी ली।हरित भादवामाता पथ के तहत जवासा से भादवामाता तक की सड़क के दोनों ओर वृहद पौधारापेण कर 1200 पौधे लगाए गये है। विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, पर्यावरण प्रेमी, संस्‍थाओं और शासकीय संस्‍थाओं ने एक-एक सेक्‍टर में पौधा रोपण कर उन्‍हें संरक्षित कर बड़ा करने की जिम्‍मेदारी ली है। सेक्‍टर एक सी.आर.पी.एफ.नीमच, सेक्‍टर दो जिला पुलिस नीमच, सेक्‍टर तीन एन.एस.एस.विद्यार्थियों, सेक्‍टर चार स्‍थानीय भादवामाता के समाजजनों, सेक्‍टर पांच जन अभियान परिषद, सेक्‍टर 6 एन.आर.एल.एम., सेक्‍टर 7 से 11 तक एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र जवासा नीमच, सेक्‍टर 12 शासकीय स्‍कूल जवासा एवं सेक्‍टर 13 में पौधारोपण कर उन पौधों को संरक्षित देखभाल कर उन्‍हें बड़ा करने की जिम्‍मेदारी स्‍थानीय समाजजनों जवासा व्‍दारा ली गई।
#एक_पेड़_मॉ_के_नाम_अभियान
#environmentdeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |