राजस्व महा अभियान में पटवारी ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर कृषकों से आवेदन प्राप्त करें – कलेक्टर सुश्री बाफना
शाजापुर
——–
राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 16 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व महा-अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने राजस्व अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से निर्देश दिये।
कलेक्टर ने सुश्री बाफना ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पटवारियों को अपने हल्का क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुख्यालय कार्यालय में एक सप्ताह तक प्रतिदिन उपस्थित होकर ग्रामीणों की राजस्व से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधी आवेदन प्राप्त करें और क्षेत्र के तहसीलदार को निराकरण के लिए प्रस्तुत करें।
कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये कि वे पटवारियों द्वारा संकलित आवेदनों का समयसीमा में निराकरण करें और पटवारियों की हल्का ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर राजस्व से संबंधी समस्याओं का निराकरण करें। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिले की कुल ग्राम पंचायतों में से 25 से 30 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को राजस्व से संबंधित मामलो एवं शिकायतों से शतप्रतिशत मुक्त कराएं। श्रेष्ठ कार्य करने वाले पटवारियों, तहसीलदारों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को पुरूस्कृत भी किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्व महा अभियान के दौरान राजस्व न्यायालयों (RCMS) में समय-सीमा पार लम्बित प्रकरणों (नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरूस्ती) का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक़्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैचुरेशन, समग्र का आधार से ई-केवायसी और खसरे की समग्र/आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन किया जाना है।
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#revenuedeptmp
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP