डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोग्राम अंतर्गत बाढ़ और आपदा राहत से बचाव का डेमोस्ट्रेशन दिया, लखुंदके पलटी नाव ओर कैसे उसमे बैठे लोगों को बचाया देखे वीडियो

शाजापुर
——
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के आदेशानुसार जिले में परिवीक्षाधीन सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव (आईएएस) का डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्री विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय डिजास्टर मैनेजमेंट मॉकड्रील/एक्शन प्लान का आयोजन किया गया।


जिसमें सर्वप्रथम सहायक कलेक्टर श्री यादव को चीलर डेम पर बोट का चालन एवं उसके पार्टस एवं बोट असेम्बल के बारे में बताया गया। बोट के द्वारा किसी डूबे व्यक्ति को बाढ़ में से किस प्रकार से सुरक्षित बचाया जा सकता है, उसका डेमोस्ट्रेशन दिया गया। साथ ही अत्यधिक पानी के फ्लो में विषम परिस्थितियो में यदि मोटर बोट पलट जाती है, तो उसे किस प्रकार से सीधा किया जाता है, इसका भी लाईव डेमोस्ट्रेशन किया गया।

तत्पश्चात होमगार्ड लाईन स्थित आपदा राहत सामग्रियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही वुडन कटर, आयरन कटर, कांक्रीट कटर चलाकर कैसे कार्य किया जाता है, इसका भी डेमोस्ट्रेशन दिया गया। रात्रि में यदि कोई दुर्घटना हो जाती है एवं चारों ओर अंधेरा हो तो आस्का लाईट से कैसे बचाव कार्य किया जाता है, आस्का लाईट को चलाकर दिखाया। आपदा प्रबंधन एक्शन प्लान में रिपोर्टिंग के तरिका के तहत आर्मी, एनडीआरएफ द्वारा हवाई रेस्क्यू किया जाना है, तो उसकी रिपोर्टिंग एवं बुलाने का क्या प्रोसेस है उसके बारे जानकारी दी गई। जिले में स्थापित ईओसी सेंटर, क्यूआरटी टीम एवं सबडिवीजनल पर तैनात की गई डीआरसी टीम के द्वारा बचाव कार्य एवं रिपोर्टिंग के तरिके से भी अवगत कराया गया। एक दिवसीय मॉकड्रील में एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड जवान द्वारा सम्मिलित होकर बाढ़ राहत कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
Home Department of Madhya Pradesh
#DisasterManagement
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |