शाजापुर जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की होगी “परीक्षा” – कलेक्टर ने दिए निर्देश

“सी” केटेगरी के विद्यालयो के शिक्षकों की परीक्षा लें – कलेक्टर सुश्री बाफना
—–
शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए “सी” केटेगरी में आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर उनकी परीक्षा लेने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि अनुत्तीर्ण शिक्षकों को पुन: प्रशिक्षण दें, इसके बाद भी अनुत्तीर्ण रहने पर विभागीय कार्यवाही करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे सहित बीआरसी, बीईओ एवं सीएम राईज विद्यालय के प्राचार्यगण उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सीएम राईज विद्यालयों में आईसीटी लैब के संचालन के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि कई शिक्षक आज भी एफएलएन के बारे में नहीं जानते हैं, उन्हें गहन प्रशिक्षण की आवश्यकता है। ऐसे शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर उनकी परीक्षा लें। कलेक्टर ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता की कमी वाले शिक्षकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। साथ ही जिस क्षेत्र के शिक्षकों में शैक्षणिक गुणवत्ता कम पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के बीआरसी के विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।
Department of School Education, Madhya Pradesh
#school #education #FLN
#JansamparkMP #collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |