अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराएं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा

शाजापुर
—–
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पूर्व से स्वीकृत कार्य जो अब भी अधूरे हैं, को उपयंत्री पूरा कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के लेबर बजट बनाने के कार्य की समीक्षा में निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यों को लेकर लेबर बजट बढ़ाएं। कार्यों की प्रगति में निचले स्तर पर रहने वाले उपयंत्रियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। अपूर्ण कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने गौशाला निर्माण के कार्यों को पूरा नहीं करने वाले सचिवों एवं जीआरएस का वेतन रोकने के निर्देश दिये। इस अवसर पर चारागाह विकास, केन्द्रीय भूजल आयोग के लंबित कार्यों, मियावाकी वृक्षारोपण के कार्यों की समीक्षा की गई। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने स्वच्छता परिसरों के संचालन का कार्य ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों को देने के लिए कहा। लीचपीट बनाने के कार्य की समीक्षा में कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 5-5 डीवॉट्स बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी इंजीनियर्स को आपस में समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा।
———
स्वसहायता समूहों के संगठनों की आर्थिक मजबूती के लिए रोजगारमूलक प्रशिक्षण दें
———-
कलेक्टर सुश्री बाफना ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा में निर्देश दिये कि जिले में स्वसहायता समूहों के संगठनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समूहों के सदस्यों को उद्योग, मछली पालन, पशु चिकित्सा विभाग की योजनाओं का प्रशिक्षण प्रदान करें। साथ ही कलेक्टर ने आरसेटी के माध्यम से समूहों की महिलाओं को रोजगारमूलक प्रशिक्षण देने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि स्वसहायता समूहों से दीदी कैफे संचालित कराएं। कैफे संचालन के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिलवाएं। स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार की गई नर्सरियों के पौधों के विक्रय के लिए ऐसा स्थान चयनित करें जहां से आमजनों को आसानी से पौधे उपलब्ध हो सके। साथ ही पौधों के विक्रय के लिए मोबाईल नंबर भी जारी करें, जिससे कोई भी व्यक्ति उनसे संपर्क कर पौधों की जानकारी ले सकता है। इस अवसर पर कृषि सखी, पशु सखी, प्रोड्यूसर सखी, लखपति दीदी के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 35 वर्ष से कम उम्र की दीदीयों को गिरदावरी का कार्य देने के लिए पंजीयन कराने के निर्देश दिये।
———–
जलजीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
———-
कलेक्टर सुश्री बाफना ने जलजीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर जल निगम के प्रबंधक श्री एसके जैन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदाय के लिए चीलर योजना से 05 स्थानों पर तथा लखुन्दर योजना से 03 स्थानों पर एमबीआर बनाए जायेंगे, जहां से गुरूत्वाकर्षण से जल प्रदाय होगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने जलजीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रो फिटिंग नलजल योजना के कार्यों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को योजनाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। साथ ही योजनाओं को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करते समय जनपद पंचायत सीईओ और सहायक यंत्री भी हस्ताक्षर करें। कलेक्टर ने जलजीवन मिशन एवं जल निगम सहित अन्य निर्माण विभागों को निर्देश दिये कि वर्षा ऋतु में आबादी वाले क्षेत्र में सड़क खोदने के कार्यों को नहीं करें।
#collectorshajapur
#JansamparkMP
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |