भाटपचलाना पुलिस ने पशु चोरी व अवैध शराब तस्करी की दो बड़ी घटनाओं का किया खुलासा,तीन आरोपि गिरफ्तार

उज्जैन।।
▪️ घटना के मुख्य आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हैं चोरी के अपराध पंजीबद्ध।
▪️ आरोपियों से कुल 04 पशु ( 03 भैंस, 01 पाड़ी), 65 लीटर कच्ची शराब व घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन जप्त।
▪️ कुल 1073000 /- रूपए का मश्रुका बरामद।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में संपत्ती संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में थाना भाटपचलाना में विगत दिनों में घटित दो भैंस चोरी की बड़ी घटिनाओं का पता लगाकर त्वरित कार्यवाहीं करते हुए चार भैंस को बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो पिकअप को जप्त की गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 30.05.2024 को फरियादी आनन्दीलाल पिता मांगीलाल जी पाटीदार उम्र 40 साल निवासी ग्राम कमठाना ने सूचना दी कि मैंने 24.05.2024 को रात्री में अपनी भैंसो को खेत पर जहां बांधा था सुबह खेत पर गया तो भैंसे खेत पर नही थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र.207/2024 धारा 379 भादवी का पंजीबद्ध किया गया था।
इसी प्रकार दिनांक 02.07.2024 को फरियादी रतनलाल पिता भंवरलाल खेर जाती भील उम्र 64 साल निवासी ग्राम राजपुर रायती ने थाने आकार अज्ञात आरोपीयो द्वारा अपने खेत पर पर बंधी दो भैंस एक पाडा एक पाडी को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र.302/2024 धारा 379 भादवी का पंजीबद्ध किया गया।

*पुलिस कार्यवाही-*
चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए भाटपचलाना थाना प्रभारी श्री आनंद भाबोर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठीत की गई। टीम द्वारा ग्राम कमठाना व बम्बोरी, लुनेरा, शिवपुर व आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये। सायबर सेल उज्जैन की मदद से घटना स्थल का पी.एस.टी.एम.डाटा प्राप्त किया गया। पी.एस.टी.एम.डाटा में प्राप्त संदेही मोबाईल नम्बरो से माध्यम से वर्तमान टावर लोकेशन प्राप्त की गई। दिनांक 03.07.2024 को मुखबीर द्वारा दुरभाष पर सूचना प्राप्त हुई थी की झाबुआ खवासा तरफ से एक बोलेरो पिकअप सफेद रंग की जिसका नम्बर11 जी 5063 है जिसमें अवैध शराब है और बोलेरो पिकअप ग्राम कमठाना तरफ आ रही है। मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने पर ग्राम कमठाना चौपाटी पर नाका बंदी की गई, मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की बोलेरो पिकअप को रोककर पिकअप में बैठे तीन व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर अपना नाम कमल पिता बुण्डा सिंघाड निवासी ग्राम पिपलीपाडा थाना रावटी, देवी सिंह पिता जितु कटारा निवासी ग्राम बडी संगत एवं अनिल पिता कांजी कटारा निवा छोटी संगत का होना बताया। उक्त बोलेरो वाहन को चैक करते दो प्लास्टीक के डिब्बे एवं प्लास्टीक की कैन रखी हुई दिखी। जिनको समक्ष पंचानों के ढक्क‌नो को खोल कर चैक करते उनके हाथ भट्टी की कच्ची शराब होना पाई गई। जिस पर से आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप में रखी अवैध 65 लीटर कच्ची शराब किमती 6500/- रूपये मय वाहन के जप्त की गई। जिस पर से तीनों आरोपीयों के विरुद्ध थाना भाटपचलाना पर अप.क्र. 304/24,34(2) आबकारी अधि. के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। आरोपीयों से पुछताछ की जिसमें आरोपीयों द्वारा थाना भाटपचलाना क्षेत्र के ग्राम कमठाना एवं ग्राम राजपुरा रायती एवं थाना बडनगर क्षेत्र से भी से भैंस चोरी करना बताया था। आरोपीयो से भैंस के संबंध में पुछते आरोपी द्वारा चुराई हुई भैंसो को अपने गाँव बडी संगत में अपने घर पर बैचने के लिये बंधी होना बताया था। बाद थाने से टीम द्वारा आरोपी के घर पर दबीश देकर उपरोक्त अपराधो में चोरी गई भैंसो में से कुल 3 भैंस एवं 01पाड़ी कुल किमती करीब 2,60,000/- रूपये की बरामद की गई।
*आरोपियों का विवरण व अपराधिक रिकार्ड -*
1.देवी सिंह पिता जितु कटारा निवासी ग्राम बडी संगत के विरूद्ध पूर्व में भी थाना भाटपचलाना व थाना उन्हेल में क्रमशः अप. क्र. 353/22 , 238/24 , 379 भादवि के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध है।
2. अनिल पिता कांजी कटारा निवासी छोटी संगत ।
3.कमल पिता बुण्डा सिंघाड निवासी ग्राम पिपलीपाडा थाना रावटी।

*जप्त मश्रुका-*
घटना में अभी तक तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर चोरी गई 03 भैंस एवं 01 पाडी कुल किमती 2,60,000/- रूपये एवं 65 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत क़रीब 6500/- रूपये एवं एक बोलेरो पिकअप किमती कुल 8,0,6500/- रूपये जप्त की गई है।
*सराहनीय भूमिका -*
उपरोक्त दोनों कार्यों में थाना प्रभारी भाटपचलाना श्री आनंद भाबोर ,सायबर सेल प्रभारी उनि प्रतिक यादव, सउनि सुनिल परमार, सउनि कन्हैयालाल मचार, सउनि सुरेश सोनगरा, प्र.आर. रामनारायण चौहान, प्र.आर. शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर. पुष्पराज सिंह, प्र.आर. प्रेम सबरवाल(सायबर सेल), आर. राजपाल(सायबर सेल),आर.राजेश सोयल,आर. अशोक चौहान, आर. नवीन जादम, आर. राकेश निनामा, आर. सुन्दरलाला भाबर, सैनिक कृष्णा धाकड़ का विशेष योगदान रहा।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain #ujjainpolice #उज्जैन_पुलिस #mppolice #उज्जैन #ujjain #ujjainwale #

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |