विद्युत वितरण कंपनी का अमला आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से लें,ऊर्जा विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिये

शाजापुर
—-
बिजली सभी के लिए महत्वपूर्ण है। बिजली के प्रदाय में बाधा से सभी पर प्रभाव पड़ता है, इसके लिए विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी आमजनों द्वारा की जाने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुने। आमजनों द्वारा किये जाने वाले फोन को जवाबदार अधिकारी उठाएं और शालीनता के साथ सही स्थिति से अवगत कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी श्री एसएन वर्मा सहित ऊर्जा विभाग के डिविजनल यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थलों पर लूज कनेक्शन एवं केबल नीचे लटकती नहीं रहे। आपातकालीन सेवा वाले विभागों जैसे कि चिकित्सालय, पेयजल प्रदाय आदि विभागों को निर्बाध विद्युत प्रदाय करें। अत्यावश्यक होने पर ही विद्युत प्रदाय बाधित करें। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सोलर अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए फ्लैक्स-बैनर लगाने के निर्देश दिये। साथ ही जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों, पटवारियों आदि को भी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सोलर अभियान के तहत कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी स्वयं इस योजना के अंतर्गत कनेक्शन लगवाएं। इस अवसर पर अटल कृषि ज्योति योजना, अटल गृह ज्योति योजना, आर.आर.आर.डी.एस.एस योजना आदि की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों पर बकाया विद्युत देयकों की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
Department of Energy Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |