शाजापुर, 27 जून 2024/ अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले द्वारा आज जनपद पंचायत शाजापुर की शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा स्टॉक रजिस्टर एवं उसके अनुसार दुकान में रखी खाद्यान्न सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने दुकान से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया तथा ई-केवाईसी की भी समीक्षा की।
विक्रेताओ द्वारा ई-केवाईसी नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री वास्कले द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए शेष हितग्राहियों की ईवाईसी शीघ्रता से करने के निर्देश दिये। साथ ही विक्रेताओं द्वारा ई-केवाईसी में अपेक्षित प्रगति नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।



