कलेक्टर सुश्री बाफना ने दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया, दस्तक अभियान 25 जून से 27 अगस्त तक चलाया जायेगा

शाजापुर
—–
शासन का महत्वपूर्ण दस्तक अभियान का शुभारम्भ आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मुख्य आतिथ्य में शाजापुर शहरी क्षेत्र की वार्ड 3 के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3/1 में बच्चों को विटामिन-ए सिरप पिलाकर किया। साथ ही दस्तक अभियान में शिशु कार्ड भी वितरित किए गए, जिसमें शिशु की जांच से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी भी भरी जायेगी ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय साल्विया एवं जिला टीका करण अधिकारी डॉ. सुमित यादव ने बताया कि शाजापुर जिले में आज से दस्तक अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल द्वारा घर-घर दस्तक देकर 6 माह से 05 साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाई जायेगी। साथ ही कुपोषित बच्चों की पहचान, बच्चों में जन्मजात विकृति की पहचान, एनीमिया की पहचान इत्यादि मुख्य गतिविधियां की जायेगी एवं बच्चों को सम्पूर्ण उपचार प्रदान किया जायेगा।

इस अवसर पर पार्षद श्री महेश कुशवाह, चिकित्सा अधिकारी शहरी प्रा.स्वा.केन्द्र शाजापुर डॉ. भुदेव मेहता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सोनी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |