कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले के ग्रामीण इलाकों का किया भ्रमण,, अमृत सरोवर, बोल्डर बंधान, गौशाला निर्माण, पौधारोपण एवं तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया

शाजापुर
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज अमृत सरोवर, बोल्डर बंधान, गौशाला निर्माण, पौधरोपण एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत बेहरावल में बने बोल्डर नाला बंधान कार्य का निरीक्षण कर बोल्डर नाला बंधान श्रंखलावत करने, शांतिधाम के पास नाले पर बनी पुलिया के पास डी सेक्शन बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम बेहरावल में गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चारागाह की भूमि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस पर ग्राम बेहरावल के सरपंच श्री महावीर पाटीदार एवं ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला के लिए 14 हेक्टेयर भूमि दी गई है, जिस पर अतिक्रमण है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को चारागाह की भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे उक्त भूमि पर नेपियर घास लगाएं एवं उसका उपयोग गौशाला संचालन में करें। साथ ही उन्होंने गौशाला संचालन के लिए स्वसहायता समूह एवं ग्राम के युवाओं के माध्यम से संचालन कराने के लिए एवं बायोगैस संयंत्र बनाने को कहा। यहां उन्होंने वृक्षारोपण किया एवं गौशाला परिसर में बने अमृत सरोवर को देखा। श्री इसके पश्चात कलेक्टर सुश्री बाफना ने मनसाया में बोल्डर बंधान को देखा एवं संबंधित उपयंत्री को निर्धारित मापदण्ड अनुसार बोल्डर नाला बंधान श्रंखलावत बनाने के निर्देश दिये। ग्राम भैंसायानागन में कलेक्टर सुश्री बाफना ने श्री विनोद मेवाड़ा द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत नंदन फल उद्यान के तहत लगाए गए पौधारोपण, जामफल एवं नींबू के बगीचे को देखा एवं पौधरोपण कार्य की प्रशंसा की,इस दौरान श्री मेवाड़ा ने उद्यानिकी विभाग से ड्रिप सिंचाई का लाभ प्रदान करने के लिए कहा। श्री मेवाड़ा ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि उसके द्वारा लगभग 300 हाईब्रिड नींबू के पौधे रोपित किये गये हैं, जो जल्द ही फल देने लगेंगे जिससे उसकी आजीविका में वृद्धि होगी। यहां उन्होंने बोल्डर बंधान को भी देखा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम भैंसायानागन में पेयजल की समस्या है। इस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारी को पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके बाद ग्राम पंचायत इमलीखेड़ा में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया अमृत सरोवर की पाल पर बीज रोपण करने के निर्देश दिए।इमलीखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बने बोल्डर नाला बंधान कार्य का निरीक्षण कर श्रृंखला वत बोल्डर नाला बंधान करने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री बाफना ने तहसील कार्यालय कालापीपल में जाकर तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों को देखा, जिसमें बटांकन, सीमांकन, रास्ता विवाद, फौती नामांतरण आदि तथा 03 माह से लंबित प्रकरणों, 03 से 6 माह, 06 से 01 वर्ष, 01 वर्ष से 02 वर्ष, 02 वर्ष से 05 वर्ष और 05 वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश तहसीलदार और नायब तहसीलदार को दिये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व संबंधित प्रकरणों को ज्यादा समय तक लंबित नहीं रखें।

इसके पश्चात कलेक्टर सुश्री बाफना ने शुजालपुर के जटाशंकर महादेव मंदिर स्थित जमधड़ नदी पर बन रहे अमृत योजना के कार्य को भी देखा एवं संबंधित ठेकेदार को निर्धारित स्टीमेट अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि जमधड़ नदी के किनारों पर लगे वृक्षों को नहीं काटें।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, जनपद पंचायत सीईओ शुजालपुर श्रीमती रूषाली पोरस, तहसीलदार कालापीपल श्री कैलाश सस्त्या सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।


CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |