जिले में कार्यरत समूहों को सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करें- कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—-
जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के संयोजक उप आयुक्त सहकारिता श्री ओ.पी. गुप्ता ने भारत शासन के निर्देश अनुसार बिन्दुओ पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने सहायक संचालक मत्स्य को जिले में कार्यरत समूहों को सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने जिले की 91 पैक्स संस्थाओ के ऑपरेटर्स को कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा किये जाने वाले ऑनलाईन कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए कहा। उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि जिले की 78 पैक्स संस्थाओं में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित किये गये है, जिनमें इफको कृभको एनएफल द्वारा टीवी रेक, फेसिया गेट, कुर्सी, टेबल, रेक चार्ट शोकेस उपलब्ध कराये गये है, शेष संस्थाओ में सामग्री उपलब्ध कराये जाने के लिए फर्टिलाईजर कंपनियो से सम्पर्क किया जा रहा है। जिले की शाजापुर नागरिक सहकारी बैंक तथा राजराजेश्वरी महिला नागरिक सहकारी बैंक द्वारा आधार इनेबल पेमेंट सर्विस प्रदाय करने के लिए एनपीसीआई की सदस्यता लेने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैंगोर, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री विशेष श्रीवास्तव, कृषि विभाग से सहायक संचालक श्री राजेशसिंह चौहान, मत्स्योद्योग विभाग से निरीक्षक श्री किशोर महाजन, भोपाल दुग्ध संघ प्रतिनिधि श्री नितेश अलावा, उज्जैन दुग्ध संघ प्रतिनिधि श्री रामसिंह देवड़ा इफको प्रतिनिधि श्री महेन्द्रकुमार पटेल, कृभको प्रतिनिधि श्री राहुल कुमार पाटीदार, प्रबंधक शाजापुर नागरिक सहकारी बैंक श्री दीपक विभुते, विवेकानन्द नागरिक सहकारी बैंक से श्री मनोज विजयवर्गीय तथा प्रबंधक राजराजेश्वरी महिला नागरिक सहकारी बैंक श्री गोविंदसिंह गौतम उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |