मक्सी पुलिस को अवैध शराब तस्करी के मामले में मिली बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार माल जब्त

मक्सी पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्कर के विरुद्ध बडी कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से एक ईको मारुती कार में अवैध शराब के 1000 क्वाटर देशी प्लेन (180 बल्क लीटर) सहित कुल 6,70,000 रुपये का मश्रुका जप्त किया मक्सी थाने के टीआई भीम सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वाले के अपराधियों पर अंकुश लगाते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा टीम गठित की गई थी जिसके द्वारा दिनांक 14/06/2024 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर आरोपी रितेश पिता हरीप्रसाद मालवीय उम्र 35 साल निवासी गीताभवन देवास के व्दारा उज्जैन की ओर से आ रही सफेद रंग की मारुति ईको कार क्मांक एमपी 09 जेड पी 3916 को मक्सी देवास रेल्वे क्रासिंग के पास चेक करते कार में नीले रंग की 20 प्लास्टिक की थैलीयों में कुल में 1000 क्वाटर देशी प्लेन शराब (180 बल्क लीटर) के जिसमें 950 क्वाटर देशी प्लेन के एंव 50 क्वाटर मसाला शराब कीमती 70,000 हजार रुपये सहित पकडा। आरोपी ने अपने साथी रितिक पिता विकास सिहोते निवासी भवानी सागर एवं अन्य दो साथीयों के साथ टोंकखुर्द तरफ से शराब लेकर आना बताया। आरोपीयो के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया तथा प्रकरण में रितिक एवं उसके अन्य साथीयों की पतारसी एवं आरोपी अवैध शराब कहाँ से लेकर आया एवं कहाँ लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, SI आजाद सिंह चौधरी, ASI संजय सवनेर ASI संतोष रघुवंशी, HC, HC 227 हिरदेश दांगी, HC 656 राहुल पटेल, HC 167 निलेश जामलिया, HC 208 पुष्पेन्द्रसिंह चन्देल, आर. 570 राहुल जाट, आर. 262 जगदीश, आर.62 अरुण सितपरा, आर.154 दीपक यादव, आर.220 कुमेरसिंह, आर. 395 नवीन यादव, सैनिक 134 विष्णुसिंह की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |