दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को आज मिलेगी बेल? कोर्ट सुना सकता है फैसला

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट आज जेएनयू के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुना सकती है. 2020 में हुए दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद पिछले कई साल से जेल में बंद हैं. उमर ने कोर्ट से नियमित जमानत की मांग की है. इस मामले में 13 मई को सुनवाई हुई थी लेकिन फैसला नहीं आ पाया था. घंटों की सुनवाई के बाद स्पेशल जज समीर बाजपेयी ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. वहीं, आज उमर खालिद को कोर्ट से राहत मिलेगी या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकीं हैं.

जमानत याचिका का विरोध कर रही है दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस उमर खालिद की जमानत याचिका का विरोध कर रही है. दिल्ली पुलिस की तरफ से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर याचिका का विरोध करते हुए इसे निराधार बताया. उन्होंने लिखित दलीलें भी दाखिल की थीं. उधर, उमर खालिद के वकील ने दलील दी थी कि उनके खिलाफ कोई आतंकी मामला नहीं बनता है और उनका नाम दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में दोहराया गया है. उसका नाम दोहराने से झूठ, सच नहीं हो जाता. उनके खिलाफ भयानक मीडिया ट्रायल किया गया. उन्होंने अपनी लिखित दलीलें भी दाखिल की थीं.

उमर ने सोशल मीडिया पर फैलाया था झूठा नैरेटिव

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उमर खालिद ने साजिश के तहत सोशल मीडिया पर झूठा नैरेटिव फैलाया था. दिल्ली पुलिस की तरफ से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने सोशल मीडिया चैट्स के जरिए कोर्ट में अपनी दलीलें पेश की थीं. दिल्ली पुलिस का आरोप है कि उमर खालिद ने 2020 में 23 जगहों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था, जो पहले से तय था. इस विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली में दंगा हुआ.

साजिश की शुरुआत से दंगे होने तक उमर का नाम

दिल्ली पुलिस के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि साजिश की शुरुआत से लेकर दंगे होने तक उमर खालिद का नाम आ रहा है. उमर ने कई लोगों को दिल्ली पुलिस के खिलाफ ट्वीट करने का अनुरोध किया, जिनके सोशल मीडिया पर काफी संख्या में फॉलोअर्स हैं. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कुछ लोगों के नाम भी गिनवाएं.

उमर की जमानत याचिका पर SC में कई बार टली सुनवाई

बता दें कि उमर खालिद की जनतमा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दर्जनों बार सुनवाई टली. इसके बाद उमर खालिद ने अपनी जमानत याचिका वहां से वापस ले ली थी. जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच ने खालिद की जमानत याचिका वापस लेने की अर्जी को मंजूरी दी थी.

2020 में हुए दिल्ली दंगे के आरोपी हैं उमर खालिद

उमर खालिद साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगों का आरोपी हैं. तब सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे भड़क गए थे. इसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. उमर यूएपीए के तहत सितंबर 2020 से ही जेल कस्टडी में है. खालिद के खिलाफ दंगों की साजिश रचने के आरोप में UAPA और IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |