देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शाजापुर जिले में उत्साह ओर उमंग के साथ मतदान शुरू हुआ है। यहां पर आम मतदाताओं के साथ अधिकारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए दिखे, शाजापुर में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना,ने मार्केटिंग स्तिथ पोलिंग पर वोट डाले तो एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने अपने परिवार के साथ जनपद में बने पोलिंग पर मताधिकार का प्रयोग किया और कलेक्टर एसपी ने जिले के मतदाताओं से वोट डालने की अपील भी की।
आपको बता दे आज संसदीय क्षेत्र देवास में 19 लाख 40 हजार चार सौ बहत्तर मतदाता डालेंगे वोट। सभी पोलिंग पर 85 सेक्टर अधिकारी अपनी टीम के साथ भृमण कर रहे है।

