Sagar अग्निवीर भर्ती रैली का हुआ शुभारंभ, खबर में देखें कैसे हुआ फिजिकल

सागर-
_
जिला प्रशासन एवं फौज की तत्परता से भारी बर्षा के बाद भी समय पर प्रारंभ हुई रैली
_
आज रैली में ग्वालियर के 4976 ,निवाड़ी के 1176
कुल 6212 प्रतिभागी भाग लेंगे
_
सागर अग्निवीर रैली भर्ती परीक्षा का भारी वर्षा होने के बावजूद भी जिला प्रशासन एवं फौज की तत्परता के कारण समय पर प्रारंभ की गई।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि गत रात्रि में हुई अतिवृष्टि के कारण रैली स्थल की व्यवस्थाएं अव्यवस्थित हो गई थी किंतु नगर निगम द्वारा स्वीप मशीन भेजे जाने एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर करने पर रैली को समय पर प्रारंभ कराया गया उन्होंने बताया कि रैली की प्रथम दिन सागर एवं श्योपुर के आवदको द्वारा भाग लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने संपूर्ण रैली स्थल पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है जिससे कि कहीं भी कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। सागर छतरपुर रोड पर बैरिकेडिंग की गई है एवं भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया गया है। उन्होंने अस्थाई बस स्टैंड एवं पार्किंग में भी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगरी निकाय नगर निगम एवं अन्य विभागों के सहयोग से रैली का शुभारंभ किया गया जो कि 20 अक्टूबर तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि समय सारणी के अनुसार रैली के समस्त कार्य किए जा रहे है।ं रैली स्थल पर सर्वप्रथम रैली में शामिल युवाओं की दौड़ कराई गई दौड़ में चयनित युवाओं को शारीरिक दक्षता की जांच की गई। उसके पश्चात मेडिकल अधिकारियों द्वारा उनकी मेडिकल जांच की गई ।
कर्नल श्री संतोष ने बताया कि शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों की कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा आधार सत्यापन एवं मार्कशीट सत्यापन का कार्य किया गया। फ़ौज के अधिकारियों द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। रैली स्थल पर ही ऊंची कूद, लंबी कूद, हाई जंप सहित अन्य गतिविधियां कराई गई।
आज रैली मैं ग्वालियर के 4976 ,निवाड़ी के 1176 कुल 6212 प्रतिभागी भाग लेंगे।
कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि रैली स्थल पर जिला प्रशासन के द्वारा फोटोकापी मशीन, एमपी ऑनलाइन क्योस्क सेंटर, नोटरी आदि की व्यवस्था की गई है एवं चाय, पानी नाश्ता, खाना के लिए भी व्यवस्था की गई है। रैली स्थल पर जिला रोजगार अधिकारी श्री एमके नागवंशी, श्रीमती अंगूरी सिंह, मेजर सुल्तान सिंह लगातार उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |