मक्सी पुलिस की सराहनीय पहल, दिल का दौरा पड़ने पर स्टाफ ने परिवार की तरह आर्थिक मदद कर बचाई अपने थाने के आरक्षक की जान

मक्सी~जिले के मक्सी थाने पर थाना प्रभारी और थाने पर पदस्थ स्टाफ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने ही स्टाफ के पुलिसकर्मी की जान बचाने कर इंसानियत की मिसाल कायम की हे। तीन दिन पहले मक्सी थाने पर पदस्थ आरक्षक एवं कोर्ट मुंशी दीपक यादव को दिल का दौरा पड़ गया था। जिसके बाद उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनके हृदय की जांच के बाद उनकी सर्जरी की थी। उक्त सर्जरी में होने वाले आर्थिक खर्च में मक्सी थाने के थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल और समस्त स्टाफ ने परिवार की तरह मदद के हाथ बड़ाकर आरक्षक के इलाज के लिए 56000 रुपए की आर्थिक मदद कर उनके प्राणों की रक्षा करने में सहयोग किया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने कहा की जिले के सभी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों की अचानक तबियत खराब होने पर सभी स्टाफ को इस तरह की आर्थिक सहायता करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। शासन से ऐसे लोगो को जो सहायता मिलेगी वो तो मिलेगी लेकिन अगर स्टाफ द्वारा तत्काल सहायता कर दी जाए तो समय रहते अपने साथियों की जान बचाई जा सकती हे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |